दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI की ‘दिन दूनी, रात चौगुनी’ तरक्की जारी है। बोर्ड की ओर से जारी सीजन 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में अकेले IPL से बोर्ड की कमाई 116% बढ़ गई है। मसलन साल 2022 के IPL सीजन से BCCI ने 2,367 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था, जो साल 2023 के IPL संस्करण में 5120 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। इस बढ़े हुए मुनाफे की सबसे बड़ी वजह नया मीडिया राइट साइकल है, जिसे बोर्ड ने 2023 से 2027 के सीजन के लिए 48,390 करोड़ रुपए में बेचा है। इस तरह साल 2022 के IPL सीजन से BCCI की मीडिया राइट्स कमाई 3780 करोड़ रुपए थी, जबकि सीजन 2023 में यह 131% बढ़कर 8744 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान बोर्ड की कमाई फ्रेंचाइजी फीस और स्पॉन्सरशिप राशि से भी बढ़ी है। फ्रेंचाइजी फीस से बोर्ड की कमाई 1730 करोड़ रुपए से 22% बढ़कर 2117 करोड़ रुपए व स्पॉन्सरशिप में 828 करोड़ से बढ़कर 847 करोड़ रुपए हो गई। इसमें 2% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। साल 2023 के IPL सीजन में बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी के बीच 4670 करोड़ रुपए बांटे। यह उससे पिछले सीजन में टीमों को मिली कुल राशि के दोगुने से भी अधिक था, जब बोर्ड ने 2,205 करोड़ रुपए बांटे थे। दो सीजन पुरानी महिला लीग से 259 करोड़ लगाकर 636 करोड़ बनाए
दो सीजन पुरानी वीमेंस प्रीमियर लीग टी20 भी बोर्ड की आय के स्त्रोत के रूप में तैयार हो गई है। BCCI ने इस लीग पर 259 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जबकि यहां से मीडिया राइट्स, फ्रेंचाइजी फीस और स्पॉन्सरशिप राइट्स से उसकी कमाई 636 करोड़ रुपए की रही। यानी, बोर्ड को 377 करोड़ रुपए का सीधा मुनाफा हुआ। इनमें अकेले मीडिया राइट्स से ही कमाई 125.53 करोड़ रुपए की रही। 5502 करोड़ रुपए बढ़ा बोर्ड का कुल बैंक बैलेंस
फाइनेंशियल ईयर 2023 में BCCI का बैंक बैलेंस भी साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गया। ताजा वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष साल 2023 के अंत तक बोर्ड के सभी बचत खातों में कुल 16,493.2 करोड़ रुपए जमा थे जबकि उससे पिछले साल यह राशि 10,991.2 करोड़ रुपए थी। साल 2023 के वित्तीय वर्ष में IPL व अन्य स्त्रोतों से बोर्ड का कुल मुनाफा 3,727 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले वित्त वर्ष से 38% अधिक था। इस दौरान बोर्ड का रेवेन्यू 50% बढ़कर 6,558 करोड़ और खर्च 70% बढ़कर 2831 करोड़ रुपए हो गया।
ये खबरें भी पढ़ें… न्यूयॉर्क की ड्रॉप-इन पिच को ICC ने खराब रेटिंग दी:अफगानिस्तान का सेमीफाइनल भी खराब विकेट पर हुआ; फाइनल की पिच थी ‘बहुत अच्छी’ न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की पिच को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खराब बताया। यहां टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के मैच खेले गए थे। ICC ने टूर्नामेंट के 2 महीने बाद पिचों को रेटिंग दी। पूरी खबर UAE के 2 वेन्यू पर खेला जाएगा विमेंस टी-20 वर्ल्डकप:3 अक्टूबर से दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे मुकाबले; पहले बांग्लादेश में होने थे मैच बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश से शिफ्ट कर दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को यह ऐलान किया, हालांकि मेजबानी बांग्लादेश के ही पास है। पूरी खबर