सेंसेक्स 102 अंक बढ़कर 80,905 पर बंद:निफ्टी में भी 71 अंक की तेजी रही, फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा तेजी रही

सेंसेक्स आज यानी 21 अगस्त को 102 अंक (0.13%) की तेजी के साथ 80,905 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 71 अंक (0.29%) की तेजी रही। ये 24,770 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी टाइटन में रही। ये 2.46% चढ़कर 3,560 रुपए पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स का टॉप लूजर अल्ट्राटेक सीमेंट रहा। ये 1.51% गिरकर 11,216 रुपए पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज गिरावट ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का IPO आज से ओपन हुआ
IT सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज से ओपन हो गया। निवेशक 23 अगस्त तक इसके शेयर्स के लिए बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 214.76 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 195 रुपए से 206 रुपए तक तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 72 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड 206 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,832 इन्वेस्ट करने होंगे। पूरी खबर पढे़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 20 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 378 अंक (0.47%) की तेजी के साथ 80,802 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 126 अंक (0.51%) की तेजी रही। ये 24,698 के स्तर पर बंद हुआ था।