टाटा ग्रुप में नई पीढ़ी का दौर शुरू हो गया है। 32 साल के नेविल टाटा ने स्टार बाजार के हेड के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। स्टार बाजार टाटा ग्रुप के रिटेल बिजनेस का हिस्सा है। नेविल टाटा संस के चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के बेटे हैं। नोएल ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन हैं। नेविल इससे पहले ट्रेंट हाइपरमार्केट के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। ट्रेंट लिमिटेड के पास हाइपरमार्केट यूनिट स्टार बाजार के अलावा वेस्टसाइड, जूडियो और जारा जैसे ब्रांड्स हैं। नेविल 2016 से ट्रेंट लिमिटेड से जुड़े हैं। उन्होंने जूडियो का प्रबंधन किया, जो आज देश के प्रमुख अपैरल ब्रांड्स में से एक है। नेविल आने वाले दिनों में हाइपर मार्केट के सीईओ या एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाए जा सकते है। इस रिटेल इंडस्ट्री में नेविल की सीधी टक्कर ईशा अंबानी से होगी, जो अपने पिता मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलांयस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस को संभाल रही हैं। नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा ग्रुप में सक्रिय टाटा को टक्कर देने के लिए अंबानी चीनी कंपनी शीन से टाइअप कर रहे रिटेल में बड़ा हिस्सा अपैरल का, मार्जिन भी अधिक
कंसल्टिंग फर्म वजीर एडवाइजर्स के अनुसार, सालाना 5% बिक्री की रफ्तार के साथ भारत का रिटेल मार्केट 2026 तक 14.26 लाख करोड़ रुपए का होगा। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा अपैरल का होगा। इसमें फूड और ग्रॉसरी शामिल नहीं है। इनके साथ 2033 तक रिटेल मार्केट 168 लाख करोड़ रुपए का होने का अनुमान है। अभी यह 69 लाख करोड़ रुपए का है।