मैनचेस्टर टेस्ट- इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया:जो रुट की हाफ सेंचुरी, क्रिस वोक्स को 6 विकेट; जेमी स्मिथ प्लेयर ऑफ द मैच

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। 206 रन के टारगेट का पीछा कर रही इंग्लैंड की तरफ से जो रुट ने 62 रन बनाए। दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम ने 326 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चंडीमल ने 79 और कमिंडु मेंडिस ने 113 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से मैथ्यू पॉट्स और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए। जो रुट की हाफ सेंचुरी
इंग्लैंड ने रन चेज करते समय 70 रन पर 3 विकेट खो दिए थे, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज जो रुट एक तरफ से टिके रहे। उन्होंने 128 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच जेमी स्मिथ ने पहली पारी में 111 और दूसरी पारी में 39 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने करियर का पहला शतक लगाया। श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 236 रन बनाए थे। जैमी स्मिथ ने दिलाई इंग्लैंड को मजबूत लीड
इंग्लैंड ने तीसरे दिन 259/6 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। जैमी स्मिथ ने 72 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया, उनके सामने गस एटकिंसन 20 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन टीम का स्कोर 300 के पार पहुंच गया। स्मिथ ने शतक लगाया, लेकिन वह भी 111 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आखिर में मैथ्य पॉट्स ने 17, मार्क वुड ने 22 और शोएब बशीर ने 3 रन बनाकर टीम का स्कोर 358 रन तक पहुंचा दिया। श्रीलंका से असिथा फर्नांडो ने 4 और प्रबाथ जयसूर्या ने 3 विकेट लिए। विश्वा फर्नांडो को 2 और मिलन रत्नायके को एक सफलता मिली। श्रीलंका की शुरुआत खराब
दूसरी पारी में श्रीलंका 122 रन से पीछे रही। टीम ने दूसरी पारी में एक ही रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। निशान मदुष्का और कुसल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके। क्रिस वोक्स ने मदुष्का और गस एटकिंसन ने मेंडिस को पवेलियन भेजा। दूसरे सेशन में संभला श्रीलंका
पहला सेशन खत्म होने तक टीम ने 10 रन के स्कोर 2 विकेट गंवा दिए। दिमुथ करुणारत्ने 27 और कप्तान धनंजय डी सिल्वा 11 ही रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच एंजलो मैथ्यूज ने कमिंडु मेंडिस के साथ पारी संभाली। मेंडिस ने भी लगाई फिफ्टी
मैथ्यूज ने 65 रन बनाए और टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। मैथ्यूज के बाद मिलन रत्नायके 10 ही रन बनाकर आउट हो गए। कमिंडु मेंडिस ने फिफ्टी लगाई और टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक वह 56 रन बनाकर दिनेश चांदीमल के साथ नॉटआउट रहे। चांदीमल ने 20 रन बनाए। श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 204 रन बना लिए हैं। टीम ने 82 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड से क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए। गस एटकिंसन, मार्क वुड, मैथ्यू पॉट्स और जो रूट को 1-1 विकेट मिला। चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। दूसरे दिन इंग्लैंड ने बनाई बढ़त
मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 22/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम से जो रूट ने 42, हैरी ब्रूक ने 56 और और डैन लॉरेंस ने 30 रन बनाए। बारिश के कारण दिन का खेल शुरू होने में देरी हुई थी, लेकिन टीम ने 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए। श्रीलंका 236 रन बनाकर सिमटा था, इसलिए इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त मिली। पढ़ें पूरी खबर… पहले दिन श्रीलंका ऑलआउट श्रीलंका ने मैनचेस्टर में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 74 और मिलन रत्नायके ने 72 रन बनाए। टीम 74 ओवर में 236 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड से शोएब बशीर और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर…