जन्माष्टमी से जुड़ी परंपराएं:श्रीकृष्ण के साथ यशोदा माता, बलराम, राधा, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की भी करें पूजा, यमुना नदी में करें स्नान

कल (26 अगस्त) को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। द्वापर युग में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण अवतार लिया था। उस दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि थी। जब श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, उस समय भाद्रपद कृष्ण अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि का चंद्र था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के लिए दक्षिणावर्ती शंख का उपयोग करेंगे तो बहुत शुभ रहेगा।