देश का मानसून ट्रैकर:MP में नर्मदा-शिप्रा उफान पर, हिमाचल में 73 सड़कें बंद, बिहार में गंगा में बहे इंजीनियर; राजस्थान में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 21 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश हुई। प्रदेश की दो प्रमुख नदियां (नर्मदा और शिप्रा) उफान पर हैं। उज्जैन में कई घाट और मंदिर शिप्रा नदी में डूब गए हैं। हिमाचल प्रदेश के बारिश के चलते 73 सड़कें बंद कर दी गईं। इनमें से 35 शिमला में, 20 मंडी में, 9 कांगड़ा में, 6 कुल्लू में, 2 किन्नौर में और 1 ऊना जिले में बंद हैं। इधर, बिहार के भागलपुर में जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर गंगा की तेज धार में बह गए। उन्होंने लाइव जैकेट पहनी थी, इसलिए वे डूबे नहीं। आज राजस्थान के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। हिमाचल में इस मानसून सीजन में 140 लोगों की मौत
केंद्र ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून सीजन की शुरुआत से लेकर शुक्रवार (23 अगस्त) तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 140 लोगों की जान गई है और राज्य को लगभग 1,212 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। त्रिपुरा में 24 की मौत 2 लोग लापता
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को बताया कि भारी बारिश के चलते राज्य में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि 19 अगस्त से जिस तरह की बारिश हो रही है, वैसी मूसलाधार बारिश पहले कभी नहीं देखी है। त्रिपुरा के सभी 8 जिलों पर इसका असर पड़ा है। कई जगहों का संपर्क टूट गया है। देशभर से बारिश की तस्वीरें… 26 अगस्त को 6 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, अब तक 81% बारिश मध्यप्रदेश में तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में 2, तो इंदौर में सबसे ज्यादा 3 इंच पानी गिरा। जिसके बाद इंदौर कलेक्टर ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 31 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कल से भारी बरसात की चेतावनी, दो सिस्टम बनने से तेज होगा मानसून राजस्थान में तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। जोधपुर, धौलपुर, पाली, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। आज 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अरब सागर में लो-प्रेशर सिस्टम बनने से राजस्थान में अगले 3-4 दिन भारी बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 24 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, 24 और 25 अगस्त को हैवी रेन की चेतावनी बिहार में मानसून अभी काफी मजबूत स्थिति में हैं। अगले 48 घंटे तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ हिस्से में बारिश भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: मानसून 29 तक एक्टिव रहेगा; 24 दिनों में 33% ज्यादा बारिश, आज कई जिलों मौसम खराब रहेगा हरियाणा में अभी मानसून एक्टिव रहेगा। मौसम विभाग ने सूबे में 29 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। अगस्त में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 4 जिलों में बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी; अमृतसर में सबसे ज्यादा 37.3 डिग्री तापमान दर्ज मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की तरफ से पंजाब के लिए अगले 6 दिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 4 जिलों में बारिश के असार बन रहे हैं। सुबह 8.30 बजे तक संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना में फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…