मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में साइबर ठगों ने हॉस्पिटल में अपॉइंटमेंट के नाम पर एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने इसके लिए पहले गूगल से पीड़ित का नंबर निकालकर उससे बात की और फिर 10 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करवाया। ऑनलाइन पेमेंट करते ही युवक का अकाउंट हैक हो गया और उसके अकाउंट से 24 हजार रुपए निकाल लिए गए। गनीमत रही कि पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर सेल ने तत्परता दिखाई और उसके 24 हजार रुपए वापस करवाए। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले से सामने आया। जिसमें डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर एक युवक से साइबर ठगों ने 2.98 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल इंटरनेट की मदद से स्कैमर्स ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के ट्रैप में लोगों को फंसाते हैं और उसके अकाउंट को हैक कर लेते हैं। इसलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे फेक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्कैम की। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर एडवाइजर (उत्तर प्रदेश पुलिस) सवाल- फेक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्कैम क्या है? जवाब- जब हम इंटरनेट के जरिए किसी हॉस्पिटल या डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेते हैं तो सबसे पहले गूगल पर उसका नाम सर्च करते हैं। साइबर ठग इसी का फायदा उठाते हैं और वे हॉस्पिटल की फेक वेबसाइट्स बनाकर या फेक मोबाइल नंबर के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसके लिए वह SEO यानी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का इस्तेमाल करते हैं। जिससे सर्च करने पर असली वेबसाइट की जगह फेक वेबसाइट ऊपर दिखाई देती है। जब कोई फेक वेबसाइट या मोबाइल नंबर पर संपर्क करता है तो साइबर ठग उसे अपने जाल में फंसा लेते हैं। हाल ही में इंदौर के एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश डण्डोतिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपॉइंटमेंट स्कैम को लेकर सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है। सवाल- फेक अपॉइंटमेंट स्कैम से कैसे बच सकते हैं? जवाब- आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी के विस्तार का असर हेल्थ सेक्टर में काफी बढ़ गया है। बड़े-बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूशन और डॉक्टर्स का अपॉइंटमेंट आप घर बैठे ले सकते हैं। ऐसे में साइबर अपराधी कई वेबसाइट पर फेक मोबाइल नंबर अपलोड कर देते हैं, जिससे लोग असली अपॉइंटमेंट तक नहीं पहुंच पाते हैं। साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्रा ने अपॉइंटमेंट स्कैम से बचने के कुछ टिप्स बताए हैं। इन्हें आप नीचे दिए ग्राफिक में समझ सकते हैं। आइए ग्राफिक में दिए इन पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं। सवाल- किसी भी हॉस्पिटल का अपॉइंटमेंट लेने का सही तरीका क्या है? जवाब- आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके किसी भी बड़े सरकारी अस्पताल में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत आसान है। आइए अपॉइंटमेंट के प्रोसेस को 5 आसान तरीकों से समझते हैं।