श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण; 1008 कमल पुष्पों से अर्चन हुआ, 5 कुंतल पंचामृत से अभिषेक होगा

देश में सोमवार, 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है। कृष्ण के जन्मोत्सव के कार्यक्रम सुबह मंगला आरती से शुरू हुए। मथुरा कान्हा के जन्मोत्सव में रंग गया है। करीब 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। जन्मभूमि को कारागार की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नंदलाल का 1008 कमल पुष्पों से अर्चन किया गया। नवग्रह और श्रीगणेश की पूजा चल रही है। 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए गए थे। 12 बजकर 5 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया जाएगा। जहां स्वर्ण मंडित कामधेनु गाय से पहले अभिषेक होगा। इसके बाद करीब 5 कुंतल पंचामृत से महंत नृत्यगोपाल दास अभिषेक करेंगे। यह अभिषेक रात 12 बजकर 40 मिनट तक चलेगा। वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे। इधर, पटना के इस्कॉन मंदिर के बाहर देर शाम भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मंदिर में किसी भी तरह से घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसके कारण मंदिर के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल मंदिर के पास भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: घर में पूजन के मंत्र, विधि और शुभ मुहूर्त जन्माष्टमी स्पेशल- कहीं नाव जैसी आंखें, कहीं मूछों वाले कृष्ण देशभर में जन्माष्टमी की खबरें नीचे ब्लॉग में पढ़ें…