डॉक्टर रेप-मर्डर- कोलकाता में छात्र संगठन की नबन्ना रैली आज:CM ममता के इस्तीफे की मांग; पुलिस के 6 हजार जवान तैनात

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी और CM ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठन पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच मंगलवार को रैली निकाल रहे हैं। ये संगठन बंगाल सरकार के सचिवालय नबन्ना जाएंगे। इसे नबन्ना अभिजन रैली का नाम दिया है। हालांकि पुलिस ने संभावित हिंसा और अव्यवस्था का हवाला देते हुए रैली को अवैध और अनधिकृत बताया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए 6 हजार की फोर्स, वॉटर कैनन और बैरिकेडिंग कर दी है। पश्चिम बंग छात्र समाज नॉन रजिस्टर्ड स्टूडेंट ग्रुप है। जबकि संग्रामी जौथा मंच बंगाल के सरकारी कर्मचारियों का संगठन है, जो महंगाई भत्ते (डीए) को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं। कोलकाता में विरोध प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स नीचे ब्लॉग में पढ़ें…