विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान:हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी, भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से

ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को वहीं उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है। विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले यह टूर्नामेंट में बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन देश में हुए राजनीतिक तख्तापलट के बाद ICC ने टूर्नामेंट को UAE शिफ्ट कर दिया। अब शारजाह और दुबई में टूर्नामेंट के सभी मैच होंगे। विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)*, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल*, सजना सजीवन। *फिटनेस क्लीयरेंस ट्रेवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर। नॉन-ट्रेवलिंग रिजर्व: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा। भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से
3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में ओपनिंग मैच होगा। इंडिया विमेंस टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी। टीम फिर इसी मैदान पर 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान अपना पहला मैच 3 अक्टूबर को ही श्रीलंका से खेल लेगा। 10 टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में लेंगी हिस्सा
UAE में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 18 दिनों में 23 मैच आयोजित किए जाएंगे। भारत ग्रुप ए में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। इसके अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर से आई एक टीम शामिल है। वहीं मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और क्वालिफायर-2 टीम ग्रुप बी में है। इस ग्रुप के सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे।