रिलायंस की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग:मुकेश अंबानी ने एआई क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया, 100 GB तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) आज यानी गुरुवार (29 अगस्त) को दोपहर 2 बजे अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग कर रही है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जियो यूजर्स को 100 GB तक का फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। इसमें फोटो, वीडियो, डाक्यूमेंट सहित अन्य डिजिटल कंटेंट को रख सकेंगे। इस ऑफर को दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही अंबानी ने कहा कि रिलायंस 5 सितंबर को 1:1 रेशियो में बोनस इश्यू देने पर विचार करेगी। हम वेल्थ क्रिएट कर रहे हैं, हाइएस्ट क्वालिटी प्रोडक्ट और सर्विसेज उपलब्ध करा रहे हैं। शेयरहोल्डर्स कंपनी की बैकबोन हैं। हम शॉर्ट टर्म प्रॉफिट के कारोबार में नहीं हैं। मुकेश अंबानी ने कहा- Jio आठ सालों में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है। प्रत्येक Jio यूजर प्रति माह 30 जीबी डेटा का कंजम्प्शन करता है। इसकी कीमत वर्ल्ड एवरेज की एक चौथाई है। इसके साथ ही अंबानी ने लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। रिलायंस ने नई इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम अपनाया
मुकेश अंबानी ने कहा- रिलायंस ने एक नई इन्सेंटिव बेस्ड एम्प्लॉयमेंट सिस्टम अपनाया है। कंपनी ने पिछले साल 17 लाख नौकरियां दी। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में रिसर्च और डेवलपमेंट पर ₹3,643 करोड़ से अधिक खर्च किया है। पिछले चार वर्षों में इसपर ₹11,000 करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। RIL में 1,000 से अधिक वैज्ञानिक काम करते हैं। अंबानी ने कहा कि हमारे सभी बिजनेस भारतीय अर्थव्यवस्था के की-ड्राइवर बने हुए हैं। हम शॉर्ट टर्म प्रॉफिट कमाने और वेल्थ जमा करने के बिजनेस में नहीं हैं। एजीएम के दौरान शेयर में करीब 2% की तेजी
एजीएम के रिलायंस के शेयरों में तेजी है। शेयर 1.87% की तेजी के साथ 3,052 रुपए के स्तर कारोबार कर रहा है। एक साल में रिलायंस के शेयर ने 23% का रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में शेयर केवल 2.50% चढ़ा है। वहीं एक महीने में शेयरों में करीब 1.5% की गिरावट रही है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 15,138 करोड़ रुपए का मुनाफा
एक महीने पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी को इस तिमाही में 15,138 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर मुनाफे में 5.45% की कमी आई है। एक साल पहले की इसी तिमाही में मुनाफा 16,011 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय (रेवेन्यू) 2,36,217 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,10,831 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। यानी, सालाना आधार पर इसमें 12.04% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1. रिलायंस जियो: डेटा उपयोग के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बना 2. रिलायंस रिटेल: पहले तिमाही में 331 नए स्टोर खोले, कुल स्टोर 18,918 हुए भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है रिलायंस
रिलायंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी है। ये अभी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विस और रिटेल सेक्टर में काम करती है।