रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर उड़ान के दौरान लापता हो गया है। इसके हादसे का शिकार हो जाने की आशंका है। हेलिकॉप्टर जिस वक्त लापता हुआ, उस वक्त उसमें तीन क्रू के सदस्यों समेत कुल 22 लोग सवार थे। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, रूस की एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने कहा कि हेलिकॉप्टर ने कामचटका इलाके में वाचकाझेट्स ज्वालामुखी के पास एक बेस से उड़ान भरी थी। IRA ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हेलिकॉप्टर झील में गिर गया। ये मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग से पर्यटकों को लेकर जा रहा था। भारतीय समय के मुताबिक हेलिकॉप्टर को 9 बजकर 30 मिनट पर बेस पर लौटना था लेकिन लौटकर नहीं आया। क्रू मेंबर्स से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। बचावकर्मी लापता हेलिकॉप्टर की तलाश में जुट गए हैं। MI-8T हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल रूस के अलावा कई देशों में होता है। हालांकि पहले भी ये कई हादसे का शिकार हो चुका है। यह खबर हम अपडेट कर रहे हैं…