इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच लॉर्ड्स के मैदान में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जो रूट ने अपने टेस्ट करियर की 34वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई। रूट ने 121 बॉल पर 103 रन की पारी खेली। उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में भी 143 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसके साथ ही रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पिछली पारी में शतक के साथ उन्होंने एलिस्टर कुक के 33 टेस्ट शतकों की बराबरी की थी। लेकिन अब रूट उनके आगे निकल गए हैं। वहीं इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में 251 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 483 रन का टारगेट दिया है। जवाब में तीसरे दिन का खेल होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुणारत्ने (23) और प्रबाथ जयसूर्या (3) नाबाद लौटें। निशान मदुष्का 13 और पाथुम निसांका 14 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और ओली स्टोन को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड ने पहली पारी में 427 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका 196 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी
इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में रूट (103) के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हैरी ब्रूक ने 37, जैमी स्मिथ ने 26 और बेन डकेट ने 24 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो और लहिरु कुमारा ने 3-3 विकेट झटके। प्रबाथ जयसूर्या और मिलन रत्नायके को 2-2 विकेट लिए। रूट ने पहली पारी में भी लगाया था शतक
जो रूट ने इस मुकाबले की पहली पारी में भी मुश्किल परिस्थितियों में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 206 गेंद में 16 चौकों की मदद से 143 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत ही इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा पार किया था। पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए थे 427 रन
इस मुकाबले की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 427 रन बनाए थे। जो रूट के अलावा गस एटकिंशन ने भी शतकीय पारी खेली थी। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एटकिंशन ने 115 गेंद में 14 चौके और 4 छक्के की मदद 118 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का पहला टेस्ट शतक था। पहले दिन रूट ने लगाया शतक इंग्लैंड ने पहले दिन टॉस हारकर पहले बैटिंग की। टीम ने 216 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन रूट एक एंड पर टिके रहे। उन्होंने हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ के साथ पार्टनरशिप कर टीम को 200 के पार पहुंचाया था। रूट दिन का खेल खत्म होने से पहले 143 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके करियर का 33वां शतक रहा। पढ़ें पूरी खबर… दूसरे दिन इंग्लैंड दूसरी पारी में 256 रन से आगे इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड से तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शतक लगा दिया। एटकिंसन की सेंचुरी के दम पर टीम ने पहली पारी में 427 रन बना दिए। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी शुरू की, लेकिन टीम 196 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने दूसरे ही दिन अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी, टीम ने 1 विकेट खोकर 25 रन भी बना लिए। इस तरह उनके पास फिलहाल 256 रन की बढ़त है। टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड से जो रूट ने अपने करियर का 33वां शतक लगाया था। उन्होंने 143 रन की पारी खेली। श्रीलंका से तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने 5 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर…