आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटों में आंध्र के विजयवाड़ा में लैंडस्लाइड में 5 लोगों की मौत हो गई। गुंटूर में 3 लोग नहर में डूब गए। तेलंगाना में केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे पटरी बह गई। वीडियो में ट्रैक के आर-पार पानी का सैलाब बहता दिखा। दिल्ली-विजयवाड़ा रूट पर सभी बंद कर दी गई हैं। आंध्र और तेलंगाना आने-जाने वाली करीब 6 ट्रेनें कैंसिल और 9 डायवर्ट की गई हैं। मध्य प्रदेश-राजस्थान में सितंबर शुरू होने के साथ तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बाढ़ और लैंडस्लाइड की भी संभावना जताई है। गुजरात के वडोदरा में 27 से 29 अगस्त के बीच 24 मगरमच्छ रिहाइशी इलाकों में घुस गए। आज MP समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। वाराणसी में 55 घाट डूबे
उत्तर प्रदेश में बीते 7 दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वाराणसी में 55 घाट गंगा में डूबे हुए हैं। बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। मौसम विभाग ने बताया कि अगस्त में देश के नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में 253.9 मिमी बारिश हुई। 2001 के बाद से अब तक यह दूसरी सबसे अधिक बारिश है। सितंबर में 5 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड का अलर्ट
सितंबर में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 9% ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। सितंबर में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। महापात्र ने कहा, इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा से बाढ़ आ सकती है। इसके अलावा लैंडस्लाइड को लेकर भी अलर्ट रहना होगा। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… तेलंगाना में भारी बारिश, चीफ सेक्रेट्री ने सभी डीएम को निर्देश जारी किए
शनिवार को तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश को लेकर राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने सभी जिला कलेक्टरों को स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश जारी किया है। 2 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 2 सितंबर को कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई है। गुजरात के कई जिलों में अगले 3 दिन तक बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट रहेगा। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भी आज तेज पानी गिरेगा मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। रविवार को सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के 21 जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। भोपाल और इंदौर में सुबह से धूप खिली है। सीनियर मौसम अगले 2 दिन प्रदेश में भारी बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 22 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, जोधपुर के लूनी में 3 इंच बरसात; 3 दिन के बाद मानसून एक्टिव बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में दो-तीन दिन के ब्रेक के बाद आज फिर बारिश का दौर शुरू होगा। 22 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिन तक राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: कुछ जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, 24 घंटे में गोपालगंज सबसे गर्म रहा, पटना का तापमान 37 डिग्री बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश में 1 जून से 31 अगस्त तक औसत से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं, शनिवार को गोपालगंज जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 40.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: UP में मानसून कमजोर हुआ , 20 जिलों में सिर्फ 1 मिमी बारिश, दिन का पारा 2°C चढ़ा यूपी में मानसून कमजोर हो रहा है। नदियों में उफान की रफ्तार भी घट गई है। शनिवार को 20 जिलों में सिर्फ 1 मिलीमीटर बारिश हुई। जालौन में सबसे ज्यादा 9.9 मिमी बारिश हुई। बारिश कम होते ही फिर से यूपी तपने लगा है। दिन का पारा 2°C और रात में 4 से 5°C तक ऊपर चढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में आज बारिश से राहत, कल से 2 दिन जमकर बरसात होगी, अलर्ट जारी हिमाचल प्रदेश में आज बारिश से राहत के बाद सोमवार से मौसम एक बाद फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार से दो दिनों के लिए प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और निचले इलाकों में जल भराव की समस्या हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट, 24 साल बाद अगस्त में सामान्य से 26 प्रतिशत ज्यादा बरसात हरियाणा में मानसून की गतिविधियां 1-2 दिन थमने के बाद फिर से बढ़ने की संभावना है। हरियाणा में सोमवार से मौसम फिर से बदलेगा और मानसूनी हवाएं फिर एक्टिव होने से 2 से 5 सितंबर के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। हरियाणा में 24 साल बाद अगस्त में सामान्य से 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…