अगस्त में सरकार ने GST से ₹1.75 लाख करोड़ जुटाए:कॉमर्शियल सिलेंडर ₹39 तक महंगा, फ्री में आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी

कल की बड़ी खबर GST से जुड़ी रही। सरकार ने अगस्त 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1,74,962 (करीब 1.75 लाख) करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 10% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 1 सितंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1691 रुपए का मिलेगा। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सरकार ने अगस्त में GST से ₹1.75 लाख करोड़ जुटाए: FY2024-25 का तीसरा बड़ा कलेक्शन, सालाना आधार पर 10% बढ़ा; ₹24,460 करोड़ रिफंड जारी सरकार ने अगस्त 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1,74,962 (करीब 1.75 लाख) करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 10% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल अगस्त में 1,59,069 (1.59 लाख) करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। सरकार ने इस दौरान डोमेस्टिक यानी देश के अंदर होने वाले कारोबार से 1.25 लाख करोड़ टैक्स वसूला है। सालाना आधार पर इसमें 9.2% का ग्रोथ हुआ है। वहीं, इंपोर्ट के जरिए 49,976 करोड़ रेवेन्यू के तौर पर सरकार ने कलेक्ट किया है। एक साल में इसमें 12.1% की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सितंबर में 6 बदलाव, कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा: फ्री में आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है 1 सितंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1691 रुपए का मिलेगा। वहीं टेलीकॉम रेगुलेशन में भी बदलाव हुए हैं, जिससे फर्जी कॉल और मैसेज रुक सकते हैं। इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को 4,567 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) तक घटा दिया है। वहीं राजस्थान में 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अगस्त में रिकॉर्ड 1,496 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन हुए: ये पिछले साल से 41% ज्यादा, इसके जरिए ₹20.61 लाख करोड़ की राशि ट्रांसफर अगस्त में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिए 1,496 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान टोटल 20.61 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल अगस्त के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 41% की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2023 में UPI के जरिए 1,059 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे और इसके जरिए 15.77 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। एक साल में यह अमाउंट करीब 31% बढ़ा है। अगस्त 2024 में डेली एवरेज ट्रांजैक्शन की बात करें को यह 48 करोड़ 30 लाख रहा और रोजाना औसतन 66,475 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टॉप-10 में 8 कंपनियों की वैल्यू ₹1.53 लाख करोड़ बढ़ी: पिछले हफ्ते मार्केट का टॉप गेनर एयरटेल रही, HUL की वैल्यू 8,412 करोड़ कम हुई​​​​​​​ मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में कंबाइंड रूप से 1,53,019.32 करोड़ रुपए बढ़ी है। टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल टॉप गेनर रही। कंपनी का मार्केट कैप 47,195 करोड़ रुपए बढ़कर 9.05 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले कंपनी का मार्केट कैप 8.57 लाख करोड़ रुपए था। एयरटेल के अलावा, इंफोसिस, LIC, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेटशन ऑफ इंडिया (LIC) की वैल्यूएशन में भी पिछले हफ्ते के कारोबार के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का मार्केट कैप इस दौरान 13,188 करोड़ रुपए कम हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी की उम्मीद: US अनएंप्लॉयमेंट रेट से लेकर FII-DII फ्लो ​​​​​​​तक, 6 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी देखने को मिल सकती है। US अनएंप्लॉयमेंट रेट, ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा, डोमेस्टिक इकोनॉमिक डेटा, FII-DII फ्लो और अपकमिंग IPO पर बाजार की नजर रहेगी। 6 फैक्टर्स से इस हफ्ते में तय होगी बाजार की चाल… US अनएंप्लॉयमेंट​​​​​​​ रेट: ग्लोबल लेवल पर निवेशकों की नजर अमेरिका के अनएंप्लॉयमेंट​​​​​​​ रेट, नॉन-फार्म पेरोल्स, अगस्त की मंथली व्हीकल्स सेल्स, विकली जॉब्स डेटा, जॉल्ट्स जॉब ओपनिंग एंड क्विट्स और जुलाई के फैक्ट्री ऑर्डर्स पर रहेगी। इन सभी डेटा से मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. अपडेटेड रॉयल एनफील्ड ​​​​​​​क्लासिक 350 ₹1.99 लाख कीमत में लॉन्च: बाइक में LED लाइटिंग के साथ डुअल चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम, जावा 350 से मुकाबला रॉयल एनफील्ड ने अपनी टॉप सेलिंग मोटरसाइकिल क्लासिक 350 के 2024 मॉडल के प्राइस रिवील कर दिए हैं। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल को 12 अगस्त को अनवील किया था। इसमें नए कलर ऑप्शन और फीचर जोड़े गए हैं। इसके अलावा बाइक के बॉडीवर्क और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पांच वैरिएंट में आती है। इसमें हेरिटेज, हेरिटेज प्रीमियम, सिग्नल, डार्क और क्रोम शामिल है। कंपनी ने बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,99,500 रुपए से शुरू होती है, जो टॉप एंड वैरिएंट में 2,30,000 रुपए तक जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें… पैसों की जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं गोल्ड लोन: इसमें कम ब्याज पर आसानी से मिलता है कर्ज, जानें इससे जुड़ी खास बातें किसी वित्तीय कठिनाई के समय कर्ज लेना एक जाना-पहचाना विकल्प है। मौजूदा समय में पर्सनल लोन, गोल्ड लोन जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और डिमांड बढ़ने से गोल्ड लोन एक अच्छा ऑप्शन बन गया है। इसके जरिए आपको कीमती सोना बेचे बिना कम समय में ही लिक्विडिटी मिल जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 18 साल की नौकरी में पेंशन का गणित: NPS में एकमुश्त राशि ज्यादा, UPS में उतनी ही पेंशन ज्यादा​​​​​​​ केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की घोषणा की है। महाराष्ट्र ने भी अपने कर्मचारियों के लिए लागू करने का ऐलान किया है। अन्य राज्य भी इसी राह पर चल सकते हैं। ऐसे में पहले से जारी न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) और यूपीएस में से कौन फायदेमंद है, इसे लेकर बहस जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल रविवार को छुट्‌टी के चलते बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…