ओटीटी सीरीज IC 814 को लेकर जारी विवाद के बीच नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने तलब किया गया है। IC 814 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है जो कि कंधार विमान हाईजैक पर बेस्ड है। इस विमान को हाईजैक करने वाले आंतकियों के नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर लेकिन वेबसीरीज में उनके नाम बदल दिए गए हैं। इनमें आतंकियों के नाम भोला और शंकर रखे गए हैं जिससे विवाद हो गया है। वेबसीरीज रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। पांच आतंकियों ने प्लेन को किया था हाईजैक 24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली जा रहे इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को हाईजैक करके उसे अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया था। इस फ्लाइट में सवार 170 से अधिक यात्रियों को बचाने के लिए भारत ने आज ही के दिन (31 दिसंबर) 1999 में 3 आतंकियों को रिहा किया था। इस प्लेन में 178 यात्री और 11 क्रू मेंबर सवार थे। इस प्लेन को पाकिस्तान स्थित हरकत-उल-मुजाहिदीन नामक आतंकी संगठन के पांच आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के सक्रिय समर्थन और सहायता से हाईजैक किया था। आतंकियों ने हाईजैक करने के बाद प्लेन को अमृतसर और लाहौर में रुकवाया था, इसके बाद अंत में वे उसे अफगानिस्तान के कंधार ले गए थे। शुरुआत में आतंकियों ने भारतीय जेलों में कैद 35 आतंकियों को छोड़ने के साथ ही 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर कैश (1488 करोड़ रुपए) दिए जाने की मांग की थी। लेकिन, भारत ने उनकी सभी मांगों को न मानते हुए केवल तीन आतंकियों मसूद अजहर, अहमद जरगर और शेख अहमद उमर सईद को रिहा किया था।