व्रत-पर्व का महीना:6 को हरतालिका तीज, 7 से 17 तारीख तक चलेगा गणेश उत्सव और 18 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष

सितंबर के 30 दिनों में व्रत-पर्व के 13 दिन रहेंगे। महीने के पहले हफ्ते में सोमवती अमावस्या, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर्व रहेगा। दूसरे हफ्ते में भी व्रत के तीन दिन रहेंगे। महीने का तीसरा हफ्ता बेहद खास रहेगा, क्योंकि इस समय गणेश उत्सव खत्म होगा और पितृपक्ष शुरू हो जाएगा।