निफ्टी ने लगातार 13 दिन तेजी का रिकॉर्ड बनाया:ये 42 अंक चढ़कर 25,278 पर बंद हुआ, शेयर बाजार ने आज ऑल टाइम हाई भी बनाया

1996 में लॉन्च हुए निफ्टी इंडेक्स ने लगातार 13 दिन चढ़कर बंद होने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2007 में निफ्टी में लगातार 11 दिन की तेजी दिखी थी। वहीं, जनवरी 2015 और अप्रैल 2014 में लगातार 10 दिन की तेजी आई थी। आज यानी 2 सितंबर सेंसेक्स ने 82,725 और निफ्टी ने 25,333 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इसके बाद सेंसेक्स थोड़ा नीचे आया और 194 अंक की तेजी के साथ 82,559 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 42 अंक की तेजी रही, ये 25,278 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग का IPO आज ओपन होगा
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक 4 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 9 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के IPO का आज आखिरी दिन
इन्वेस्टर रेखा राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी वाली कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO का आज दूसरा दिन है। 6 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार यानी 30 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को कारोबार में निफ्टी ने 25,268 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और 83 अंक की तेजी के साथ 25,235 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स ने भी 82,637 का रिकॉर्ड स्तर छुआ, ये 231 अंक की तेजी के साथ 82,365 के स्तर पर बंद हुआ था।