बुधवार, 4 सितंबर को मेष राशि के लोग किसी की मदद करते समय अपने काम और समय को नजरअंदाज न करें। सिंह राशि के लोग काम करते समय हड़बड़ी न करें, वर्ना नुकसान हो सकता है। धनु राशि के लोगों को पैसों का इस्तेमाल सोच-विचार ही करें। मकर राशि के लोगों कों चिड़चिड़ेपन से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… किसी की मदद करते समय आपका महत्वपूर्ण वक्त और काम नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रखें। व्यर्थ बातों में अटके रहने से आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। खुद की बातों को महत्व देते हुए काम पर फोकस बनाए रखना होगा। कई बातें आपके स्वभाव को प्रभावित कर सकती हैं। सही बातों का चुनाव करना होगा। करियर : काम से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करने की आवश्यकता है। लव : रिलेशनशिप से संबंधित बड़ा निर्णय लेते समय परिवार का विरोध प्राप्त होगा। हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2 काम पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण लोगों का साथ प्राप्त होगा। हर एक अवसर का ठीक से उपयोग करें। जीवन की अनेक बातों में मिल रही सफलता के कारण तनाव से मुक्ति मिलेगी। अपनी संकल्प शक्ति को बरकरार रखते हुए बड़े काम को पूरा कर पाएंगे। सेहत से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार काम और फायदा मिलेगा। लव : रिलेशनशिप में सुधार आएगा। हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर से योग्य उपचार प्राप्त होंगे। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 5 हर एक काम ईमानदारी से पूरा करना जरूरी है। जब तक आप काम पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक परिस्थिति की गंभीरता को समझना संभव नहीं होगा। व्यक्तिगत जीवन को नजरअंदाज करने से अन्य लोगों का व्यवहार आपके प्रति बदलता नजर आएगा। खुद को सुधारने के लिए प्रयत्न जारी रखें। करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रेनिंग मिलेगी। अपने काम पर ध्यान देते रहें। लव : रिलेशनशिप को परिवार के लोगों से अधिक महत्व देने से परिवार में नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ : बदन दर्द या कमर से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 1 मानसिक तनाव का प्रभाव कम होगा। आपकी इच्छा शक्ति बढ़ती नजर आएगी। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें। आपके प्रयत्नों से समस्या का समाधान होगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए हल ढूंढने की कोशिश करें। करियर : काम से संबंधित बड़े निर्णय लेने के लिए आप सक्षम हैं। अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा रखें। लव : पार्टनर और आपके बीच की नाराजगी दूर होगी। हेल्थ : पेट से जुड़ी परेशानी दिन की शुरुआत में तकलीफ का कारण हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 3 काम करते समय हड़बड़ी न करें। लोगों के साथ बातचीत करते समय एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होने की संभावना है। अपने पक्ष को सही तरीके से प्रकट करें। लोगों के जीवन पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचें। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय केवल अपने फायदे पर ध्यान देना गलत होगा। व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखें। करियर : काम को सही तरीके से करने के लिए समय और काम की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। लव : पार्टनर के स्वभाव में बढ़ रही चंचलता के कारण आप पर दबाव बना रहेगा। हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 छोटा काम सा भी कठिन महसूस हो सकता है। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन काम आपको आज ही पूरा करना है, इस बात का ध्यान रखें। अपनी गलतियों का अवलोकन करके बदलाव करने की कोशिश करें। जब तक आप छोटी बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक खुद में सुधार करना संभव नहीं होगा। सेहत में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वभाव पर होगा। करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने की हड़बड़ी न करें। आपके निर्णय सही हैं, उन पर टिके रहना जरूरी है। लव : विवाह से संबंधित निर्णय अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ेगा। हेल्थ : पेट दर्द हो सकता है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 6 जो बातें आपको कठिन महसूस हो रही हैं, वह केवल स्वभाव की कमजोरी के कारण है, इस बात को समझना जरूरी है। बड़े टारगेट पर ध्यान देकर काम शुरू करें। समस्या का समाधान आपको प्रयत्नों के साथ-साथ होगा। करियर : काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखने की जरूरत है। लव : पार्टनर की आप पर बन रही नाराजगी को समझना होगा। हेल्थ : कंधे में जकड़न और पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 8 थकान होने से हर एक बात से संबंधित नाराजगी बनी रहेगी। जिन बातों को आपने पूरी मेहनत के साथ प्राप्त किया है, उन पर ध्यान देकर आत्म विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। नई बातों को समझने में वक्त लगेगा। फिलहाल किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न करें। अपनी क्षमता के अनुसार काम करना होगा। करियर : काम से संबंधित बड़ा लेन-देन करने से बचना होगा। जब तक मानसिक रूप से आप तैयार नहीं है, इस लेन-देन को आगे न बढ़ाएं। लव : पार्टनर के स्वभाव की कमजोरी को समझ कर उनका साथ देने की कोशिश करें। हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7 अपनी अपेक्षाओं को सीमित रखें। नकारात्मकता दूर करें। फिलहाल अपने बड़े लक्ष्य से अधिक जो भी काम प्राप्त हुआ है, उस पर ध्यान देना पसंद करेंगे। वर्तमान से जुड़ी बातों पर फोकस बढ़ने से काम की गति भी तेज होगी। बड़ी खरीददारी करने के लिए सह समय है। पैसों का उपयोग ठीक तरीके से हो, इस बात पर ध्यान रखें। करियर : किसी भी कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकार करने से पहले नियम और जिम्मेदारी को ठीक से समझना जरूरी है। लव : पार्टनर के साथ बातचीत अचानक से बंद हो सकती है। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 9 सही तरीके से आराम न करने से सेहत में बदलाव आएगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। गलत आदतों में सुधार करने की कोशिश करें। तभी आपको आपनी कार्य क्षमता का सही अंदाजा मिलेगा। सही तरीके से काम किया जा सकता है। बेकार के विवादों में फंसने की संभावना है। करियर : केवल अपने काम से जुड़ी बातों पर ही ध्यान दें। व्यर्थ बातों में अटके रहने से आप पर गलत आरोप लग सकता है। लव : पार्टनर आप से अधिक अन्य बातों को महत्व देते नजर आएंगे। हेल्थ : सेहत को नजरअंदाज करने से छोटी समस्या बड़ी होने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 5 काम से संबंधित रुचि कम होगी, लेकिन आपको काम पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। जो अवसर आपने अभी तक खोए हैं, उन्हें दोबारा प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। उदासीनता खुद के प्रयत्न के जरिए ही दूर होगी। संगत में सुधार करने की कोशिश करते रहें। करियर : काम पूरा करने के लिए अपेक्षा से ज्यादा समय लगेगा। खुद से कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें। लव : रिलेशनशिप में हो रही दिक्कत को नजरअंदाज न करें। हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 9 पैसों से संबंधित बड़ा लेनदेन करने के लिए किसी व्यक्ति से मदद की जरूरत होगी। नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को तैयार करना होगा। जिन लोगों के साथ दूरियां महसूस हो रही हैं, वे लोग वक्त के अनुसार बदलाव दिखाएंगे। जीवन की हर एक बात में संतुलन बनाने की कोशिश करते रहें। आपका टारगेट जल्दी ही हासिल होगा। करियर : काम से संबंधित मार्केटिंग पर ध्यान देना होगा। लव : रिलेशनशिप के लिए निष्ठा बनाए रखने की जरूरत है। हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 2