टीम सी ने दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में टीम डी पर पहली पारी में 4 रन की बढ़त बना ली है। अनंतपुर में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम सी की ओर से बाबा इंद्रजीत ने 149 बॉल पर 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 34 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम डी की ओर हर्षित राणा ने 4 विकेट झटके। अक्षर पटेल और सारांश जैन को 2-2 विकेट मिले। इधर, बेंगलुरु में टीम बी ने पहली पारी में लंच तक 7 विकेट पर 290 रन बना लिए हैं। मुशीर खान 174 और नवदीप सैनी 42 रन पर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 196 रन की साझेदारी हो चुकी है। मौजूदा सीजन से 6 मैचों के इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है। इस बार 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया ए का मुकाबला बेंगलुरु में इंडिया बी से हो रहा है, जबकि इंडिया सी अनंतपुर में डी से खेल रही है। गुरुवार को इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल और इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीते हैं। दोनों ने गेंदबाजी चुनी है। 1. इंडिया ए Vs इंडिया बी: पहले सेशन में खाली हाथ रहे गेंदबाज
टीम बी ने 202/7 के स्कोर से खेलना शुरू किया। शतकवीर मुशीर खान ने 105 और नवदीप सैनी ने 29 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। यहां मुशीर ने तेजी से रन बनाते हुए 150 रन का आंकड़ा पार किया, तो नवदीप ने संयम से पारी को आगे बढ़ाया। वे भी फिफ्टी के करीब पहुंच गई। इस सेशन के दौरान टीम ए के गेंदबाज विकेट के लिए तरश गए। 2. इंडिया सी Vs इंडिया डी: पोरेल के आउट होते ही बिखरी टीम
इंडिया सी ने पहले दिन 94 पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में बाबा इंद्रजीत और अभिषेक पोरेल ने पारी आगे बढ़ाई, लेकिन अभिषेक 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हर्षित राणा ने LBW कर दिया। पोरेल के आउट होने के बाद इंद्रजीत को किसी का साथ नहीं मिला। वे एक छोर से रन बनाते रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। निचले क्रम में मानव सुथार ने 1, रितिक शोकीन ने 5, विजयकुमार वैशाख ने 1 और अंशुल कंबोज ने 2 रन बनाए। पहले दिन का खेल… मुशीर खान ने शतक जमाया, सैनी के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप
मुशीर खान ने मुकाबले के पहले दिन शतक पूरा किया। वे 105 रन पर नाबाद रहे थे। वहीं, नवदीप सैनी 29 रन पर नाबाद थे। टीम बी ने 7 विकेट खेकर 202 रन बनाए थे। ओपनर यशस्वी जायसवाल 30 और कप्तान ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान 9, ऋषभ पंत 7 रन पर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। इंडिया ए के खलील अहमद, आकाश दीप और आवेश खान को 2-2 विकेट मिले। वॉशिंगटन सुंदर रन आउट हुए। 2. इंडिया सी 164 रन पर ऑलआउट, अक्षर की फिफ्टी
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी 164 रन पर ऑलआउट हुई। अक्षर पटेल 86 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पहले दिन इंडिया सी ने 4 विकेट खोकर 94 रन बनाए थे। इंडिया डी ने 4 रन के टीम स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। यहां ओपनर अथर्व तायड़े 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने विजयकुमार वैशाख के हाथों कैच कराया। तायड़े के पीछे यश दुबे भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 9 रन ही बना सके। देवदत्त पडिक्कल तो खाता भी नहीं खोल सके। टीम के टॉप-6 में से 4 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। 76 पर 8 विकेट गंवाने के बाद अक्षर पटेल ने पारी संभाली और 86 रन की पारी खेलकर स्कोर 150 पार पहुंचाया। इंडिया सी की ओर से विजयकुमार वैशाख 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज और हिमांशु चौहान ने 2-2 विकेट लिए। पहले दिन की पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करिए टीम इंडिया में जगह तलाश रहे कई खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट में भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ऋषभ पंत, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और मयंक अग्रवाल जैसे स्टार प्लेयर्स शामिल हैं। वहीं, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा पहले राउंड में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। BCCI ने बुधवार को बताया कि ईशान यादव और सूर्यकुमार यादव बूची बाबू टूर्नामेंट में चोटिल हुए हैं, जबकि कृष्णा पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं। इस टूर्नामेंट के जरिए कई खिलाड़ी टीम इंडिया की राह तलाश रहे हैं। भारतीय टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। दलीप ट्रॉफी का नया फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी इस सीजन से नए फॉर्मेट में खेली जा रही है। यह पहले जोनल फॉर्मेट में होती थी। अब खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। वेस्ट जोन ने सबसे ज्यादा बार दलीप ट्रॉफी जीती
नवानगर के कुमार श्री दलीप सिंह जी के नाम पर खेली जा रही दलीप ट्रॉफी का पहला एडिशन 1961-62 में खेला गया था। पहले टूर्नामेंट में, वेस्ट जोन ने फाइनल में साउथ जोन पर 10 विकेट से जीत हासिल की। इसके अलावा, वेस्ट जोन 19 ट्रॉफियों के साथ प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। आज तक, दलीप ट्रॉफी के 61 एडिशन खेले जा चुके हैं।