पेरिस पैरालिंपिक गेम्स का आज 10वां दिन है। भारत से आज 5 प्लेयर्स मेडल नहीं जीत सके। अब एथलेटिक्स के 3 ही इवेंट में चुनौती बची है। तीनों मुकाबले रात 10:30 बजे के बाद शुरू होंगे। भारत ने अब तक पैरालिंपिक गेम्स में 27 मेडल जीत लिए हैं। भारत मेडल टैली में 17वें नंबर पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह देश का पैरालिंपिक में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस है। इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे। आज 5 प्लेयर मेडल नहीं जीत सके
विमेंस C1-3 कैटेगरी के रोड साइक्लिंग इवेंट में ज्योति गडेरिया रेस पूरी नहीं कर सकीं। वह 15वें नंबर पर रहीं। मेंस रोड साइक्लिंग इवेंट में अरशद शेख भी रेस पूरी नहीं कर सके, वह 28वें नंबर पर रहे। मेंस की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 कैटेगरी में भारत के सुयश जाधव 5वें नंबर पर रहे। विमेंस में V2 कैटेगरी की 200 मीटर विमेंस पैरा कनोइंग फाइनल में भारत की प्राची यादव 8वें नंबर पर रहीं। उन्होंने 1.08.55 मिनट में रेस पूरी की। मेंस KL1 कैटेगरी के 200 मीटर कैनो स्प्रिंट सेमीफाइनल में यश कुमार 5वें नंबर पर रहे। वह फाइनल में जगह नहीं बना सके। भारत का 10वें दिन का शेड्यूल अब तक के मेडलिस्ट 9वें दिन के हाईलाइट्स…
शुक्रवार को भारत ने पेरिस गेम्स में 27वां मेडल जीता। इस दिन दो मेडल आए, जिसमें एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज शामिल रहा। पहले मेंस हाई जंप T-64 के फाइनल में प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए 2.08 मीटर का जंप किया। इस पैरालिंपिक गेम्स में ये भारत का छठा गोल्ड है। वहीं शॉटपुट F-57 के फाइनल में होकातो होतोजे सेमा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 14.65 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। इसी इवेंट में भारत के सोमन राणा 5वें स्थान पर रहे। उन्होंने 14.07 का स्कोर किया। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… US ओपन…मेंस फाइनल सिनर vs फ्रिट्ज:विमेंस सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में पेगुला का सामना सबालेंका से; दोनों कैटेगरी में मिलेगा नया चैंपियन US ओपन 2024 के मेंस और विमेंस सिंगल्स के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 इटली के जैनिक सिनर का सामना खिताबी मुकाबले में रविवार को अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज से होगा। वहीं विमेंस सिंगल्स का फाइनल अमेरिका की जेसिका पेगुला और बेलारूस की अरिना सबालेंका के बीच खेला जाएगा। दोनों कैटेगरी में नया चैंपियन मिलेगा। इस चारों खिलाड़ियों ने अब तक US ओपन का टाइटल नहीं जीता है। पढ़ें पूरी खबर…