कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर और भ्रष्टाचार मामले के विरोध में TMC सांसद जवाहर सरकार ने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति से भी संन्यास लेंगे। जवाहर सरकार ने रविवार (8 सितंबर) को पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री CM ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर सरकार की कार्यशैली पर निराशा जताई। उन्होंने लिखा- मैं आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद एक महीने तक चुप रहा। मुझे उम्मीद थी कि आप अपने पुराने स्टाइल में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। सरकार अब जो भी कार्रवाई कर रही है, वह बहुत कम है और काफी देर से की जा रही है। राज्य में बहुत पहले ही सामान्य स्थिति बहाल हो गई होती, अगर भ्रष्ट डॉक्टरों के ग्रुप को तोड़ दिया जाता और गलत प्रशासनिक कार्रवाई करने के दोषियों को घटना के तुरंत बाद सजा दी जाती। जवाहर सरकार ने चिट्ठी में ममता को बताया कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर राज्यसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। जवाहर सरकार एक रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। वे एक पब्लिक इंटेलेक्चुअल, स्पीकर और लेखक के तौर पर जाने जाते हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 2 अगस्त 2021 को उन्हें राज्यसभा भेजा था। जवाहर बोले- सरकार भ्रष्टाचारियों को लेकर लापरवाह रही जवाहर सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की लगातार अनदेखी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘मैं 2022 में पार्टी जॉइन करने के एक साल बाद पूर्व शिक्षा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के खुले सबूत देखकर काफी हैरान था। मैंने कहा दिया था कि भ्रष्टाचार से पार्टी और सरकार को निपटना चाहिए, लेकिन पार्टी में सीनियर नेताओं ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया। मैंने तब इस्तीफा नहीं दिया, क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि आप कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेंगी। हालांकि, मेरा मोहभंग बढ़ता गया, क्योंकि राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों को लेकर काफी लापरवाह रही। मुझे यह देखकर आश्चर्य होता है कि कई पंचायत और नगरपालिका स्तर के नेताओं ने बड़ी संपत्ति अर्जित ली है। वे महंगी गाड़ियों में घूमते हैं। इससे न केवल मुझे, बल्कि पश्चिम बंगाल के लोगों को दुख होता है।’ कुणाल घोष बोले- जवाहर के फैसले की आलोचना नहीं करूंगा
सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफा के फैसले पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘मैं जवाहर सरकार के व्यक्तिगत सिद्धांत की आलोचना नहीं करूंगा। यह उनका फैसला है। वे अपने फैसले ले सकते हैं। वे बहुत वरिष्ठ और समझदार व्यक्ति हैं। उनके अलग सिद्धांत हैं। हमारा शीर्ष नेतृत्व इस पर विचार करेगा। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।’ पूर्व प्रिंसिपल पर खुलासा, करीबियों को ठेके दिलाए, गार्ड की पत्नी कैंटीन चलाती थी दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ अनियमितता मामले में नए खुलासे हुए हैं। CBI सूत्रों ने शनिवार (7 सितंबर) को बताया कि घोष ने अपने करीबियों को अस्पताल में कई टेंडर दिलवाए थे। उसने सुमन हाजरा नाम के एक दवा वेंडर को सोफा और फ्रिज सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया था। घोष के सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी अस्पताल की कैंटीन चलाती थी। पूर्व प्रिंसिपल पर अपनी पसंद के डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए मेडिकल हाउस स्टाफ की भर्ती में भी गड़बड़ी का आरोप है। CBI ने 2 सितंबर को संदीप घोष, उसके गार्ड अफसर अली और दो दवा वेंडर्स बिप्लव सिंघा, सुमन हाजरा को गिरफ्तार किया था। घोष ने 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर की घटना के बाद 12 अगस्त को पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फरवरी 2021 से मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल था। CBI जांच में वित्तीय गड़बड़ी से जुड़े खुलासे… बंगाल में आज रात प्रोटेस्ट, कोलकाता में चर्चित चेहरे प्रदर्शन में शामिल होंगे कोलकाता में रेप-मर्डर केस के खिलाफ डॉक्टरों की प्रदर्शन का रविवार (8 सितंबर) को 30वां दिन है। आज बंगाल में हजारों लोग नाइट प्रोटेस्ट करने वाले हैं। इसे ‘रिक्लेम द नाइट’ कैंपेन नाम दिया गया है। कोलकाता में एक्टर्स, म्यूजिशियन और अन्य कलाकारों सहित अलग-अलग क्षेत्रों के नामी चेहरे प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। कोलकाता में रात 11 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा। एससी मलिक रोड पर गोल पार्क से गरिया तक कई सभाएं होंगी। बीटी रोड पर सोदपुर से श्यामबाजार तक एक मार्च निकाला जाएगा। कोलकाता के अलावा, बैरकपुर, बारासात, बजबज, बेलघरिया, अगरपारा, दमदम और बागुईआटी में भी इसी तरह के प्रदर्शन की तैयारी है। रिक्लेम द नाइट कैंपेन के तहत बंगाल में 14 अगस्त और 4 सितंबर को दो प्रदर्शन पहले हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को रेप-मर्डर केस की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को कोलकाता रेप-मर्डर केस की अगली सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। 5 सितंबर को सुनवाई टल गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। 20 अगस्त को पहली सुनवाई की थी। वित्तीय गड़बड़ी को लेकर बंगाल मेडिकल काउंसिल का घोष को नोटिस
पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने शनिवार (7 सितंबर) को संदीप घोष को स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया। मेडिकल काउंसिल के अधिकारी ने कहा- घोष को 3 दिन का समय दिया गया है। वित्तीय गड़बड़ी के गंभीर मामलों में मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है, लेकिन रद्द होने से पहले नोटिस देकर जवाब मांगा जाता है। CBI की जांच में खुलासा- संदीप घोष ने घटना के अगले दिन रेनोवेशन का ऑर्डर दिया 5 सितंबर को CBI की जांच में सामने आया है कि ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के अगले दिन ही संदीप घोष ने सेमिनार हॉल से लगे कमरों के रेनोवेशन का ऑर्डर दिया था। ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह सेमिनार हॉल में ही मिला था। सूत्रों के मुताबिक CBI को ऐसे डॉक्यूमेंट मिले हैं, जिनमें इस बात की पुष्टि हुई है कि संदीप घोष ने 10 अगस्त को लेटर लिखकर स्टेट पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) को सेमिनार हॉल से लगे कमरे और टॉयलेट का रेनोवेशन करने को कहा था। इस परमिशन लेटर पर घोष के साइन भी हैं।
जांच अधिकारियों का कहना है कि रेनोवेशन लेटर से यह साफ हो रहा है कि घोष को यह काम कराने की जल्दी थी, लिहाजा यह डॉक्यूमेंट रेप-मर्डर केस और आरजी कर कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी के केस के बीच कड़ी जोड़ने में मदद कर सकता है। ये खबरें भी पढ़ें… कोलकाता रेप-मर्डर केस: पीड़ित के पिता बोले- बेटी का शव देते वक्त पुलिस ने पैसे ऑफर किए; कहा- हमने जिम्मेदारी निभा दी ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में बुधवार देर रात डॉक्टर के माता-पिता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पीड़ित के पिता ने कहा- पुलिस शुरुआत से ही इस केस को दबाने की कोशिश कर रही है। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने तक हमें पुलिस स्टेशन में इंतजार करना पड़ा। बाद में, जब बेटी का शव हमें सौंपा गया तो एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने हमें पैसे देने की पेशकश की। पूरी खबर यहां पढ़ें… कोलकाता रेप केस, लोगों ने घरों की लाइट बंद की: विरोध में राजभवन में भी ब्लैकआउट; IMA चीफ की अपील- प्रदर्शनकारी डॉक्टर काम पर लौटें कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख आरवी असोकन ने कहा कि आपका गुस्सा जायज है, लेकिन इस मामले में न्याय देने का काम सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ दीजिए। बुधवार शाम कोलकाता समेत देश के कई हिस्सों में लोगों ने इस घटना के खिलाफ विरोध जताने के लिए अपने घरों की लाइट बंद कीं और कैंडिल जलाकर प्रदर्शन किया। कोलकाता में राजभवन में भी ब्लैकआउट किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…