मध्य प्रदेश में 3 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बालाघाट और मंडला जिले में बाढ़ में फंसे कई लोगों को रेस्क्यू किया गया। सिवनी में आज 12th क्लास तक सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ओडिशा के 7 जिलों में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बचाव अभियान के दौरान 2 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मलकानगिरी, कोरापुट और गंजाम में कई इलाकों की सड़कें भी बह गईं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को यहां बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हुई। हिमाचल प्रदेश में बीते 4-5 दिनों से हो रही बारिश के चलते 75 सड़कें बंद हैं। आज 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… हिमाचल में मानसून सीजन में 288 मौतें
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन (1 जून से 10 सितंबर) में 288 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 130 लोगों की जान सड़कों हादसों में गई है, जबकि 6 की मौत लैंडस्लाइड, 8 की फ्लैश फ्लड, 23 की बादल फटने, 27 की पानी में डूबने, 1 की आसमानी बिजली, 26 की सांप के काटने, 17 की बिजली के करंट से, 39 की ढांक व ऊंचाई से गिरने तथा 11 की मौत अन्य कारणों से हुई है, जबकि 30 लोग अभी भी लापता है। 12 सितंबर को 6 राज्यों में अतिभारी बारिश का अलर्ट राज्यों की मौसम की खबरें… राजस्थान: करौली-धौलपुर समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 59 फीसदी ज्यादा बरसात राजस्थान में मंगलवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, सिरोही, भीलवाड़ा, उदयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर के एरिया में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी और दक्षिण राजस्थान के 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 7 जिलों में रेड अलर्ट, भोपाल समेत 21 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, सिवनी के स्कूलों में छुट्टी सितंबर के सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम से पूरा मध्यप्रदेश तरबतर हो रहा है। भोपाल, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-जालौन में जोरदार बारिश, 41 जिलों में अलर्ट; 27 शहरों में बिजली गिरने की संभावना राजधानी लखनऊ में 7 घंटे से बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जालौन में भी देर रात से बारिश हो रही है। वाराणसी-बदायूं में बूंदाबांदी हुई है। जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज यूपी के 41 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, जहानाबाद में बिजली से युवक की मौत बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 सितंबर तक दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, आज पटना 26 जिलों बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। मंगलवार देर शाम जहानाबाद में एक युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 2 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश, आज कुछ क्षेत्रों में बरसात का यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश के 2 जिलों शिमला और बिलासपुर में इस मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। अन्य सभी 10 जिलों में नॉर्मल से कम बादल बरसे हैं। शिमला में सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा और बिलासपुर में 3 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं प्रदेश में पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बादल बरसे है। पूरी खबर पढ़ें…