मध्य प्रदेश में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज 21 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के जयपुर में आज तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। ब्यावर जिले का नंदा बांध 25 साल बाद ओवरफ्लो हुआ तो लोग बैंड बाजे के साथ नाचने-गाने लगे। राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का अनुमान है। दिल्ली-NCR में बारिश की वजह से नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में पानी भर गया है। इसकी वजह से न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन भी नहीं खेला जा सका। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। सुकमा और बीजापुर का महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया है। आज भी यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश-राजस्थान में बारिश और बाढ़ की 4 तस्वीरें… देश के बाकी राज्यों का मौसम
ओडिशा: 7 जिलों में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। बचाव अभियान के दौरान 2 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मलकानगिरी, कोरापुट और गंजाम में कई इलाकों की सड़कें बह गई हैं। हिमाचल प्रदेश: राज्य में 288 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 130 सड़क हादसों, 6 की लैंडस्लाइड, 8 की बाढ़, 23 की बादल फटने, 27 की पानी में डूबने, 1 की बिजली, 26 की सांप के काटने से मौत हुई है। दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई। दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र: राज्य में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई, पालघर, ठाणे और पुणे में आज और कल बारिश हो सकती है। आज ही गणपति का भी विसर्जन होना है। केरल: राज्य के 6 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड शामिल है। इन जिलों में मंगलवार को 64.5mm से 115.5mm तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। कर्नाटक: कोडागु, नॉर्थ कन्नड़, साउथ कन्नड़, उडुपी, चिकमगलुरु और शिमोगा में 7 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ-साथ यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… 12 सितंबर को 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट राज्यों की मौसम की खबरें… राजस्थान: करौली-धौलपुर समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 59 फीसदी ज्यादा बरसात राजस्थान में मंगलवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, सिरोही, भीलवाड़ा, उदयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर के एरिया में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी और दक्षिण राजस्थान के 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 7 जिलों में रेड अलर्ट, भोपाल समेत 21 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, सिवनी के स्कूलों में छुट्टी सितंबर के सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम से पूरा मध्यप्रदेश तरबतर हो रहा है। भोपाल, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट, शिवनाथ नदी का पानी बाजार में घुसा छत्तीसगढ़ में आज (बुधवार) भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में मुंगेली, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भारी बारिश की संभावना है। सुकमा, बीजापुर जिले में हालात बिगड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-जालौन में जोरदार बारिश, 41 जिलों में अलर्ट; 27 शहरों में बिजली गिरने की संभावना राजधानी लखनऊ में 7 घंटे से बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जालौन में भी देर रात से बारिश हो रही है। वाराणसी-बदायूं में बूंदाबांदी हुई है। जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज यूपी के 41 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, जहानाबाद में बिजली से युवक की मौत बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 सितंबर तक दक्षिण और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, आज पटना 26 जिलों बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। मंगलवार देर शाम जहानाबाद में एक युवक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 2 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश, आज कुछ क्षेत्रों में बरसात का यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश के 2 जिलों शिमला और बिलासपुर में इस मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। अन्य सभी 10 जिलों में नॉर्मल से कम बादल बरसे हैं। शिमला में सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा और बिलासपुर में 3 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं प्रदेश में पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 21 प्रतिशत कम बादल बरसे है। पूरी खबर पढ़ें…