गुरुवार, 12 सितंबर को मेष राशि के लोग व्यस्त रहेंगे और काम में समझौता करना पड़ सकता है। सिंह राशि के लोग पारिवारिक विवादों से बचें, वर्ना दिक्कतें बढ़ जाएंगी। तुला राशि के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – KING OF SWORDS व्यस्तता के कारण अपनी मर्जी के अनुसार दिनचर्या रखना आपके लिए कठिन होगा। हर एक काम में समझौता करना पड़ेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ बात करते समय सही शब्दों का उपयोग करें। नए लोगों के साथ बढ़ता मेल-मिलाप आपको नए अवसर दिला सकता है। करियर : काम का तनाव न होने के बाद भी सही तरीके से समय का इस्तेमाल न करने से व्यस्तता बनी रहेगी। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। हेल्थ : सेहत संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 1 वृषभ – NINE OF CUPS जरूरी बातों को समझने में गलतफहमी होगी। दुविधा होने से काम रोका जा सकता है। जब तक शांति महसूस नहीं होती है, तब तक बड़े निर्णय लेने से बचना होगा। चंचलता की वजह से किसी एक काम को पूरा करना संभव नहीं है। आज केवल वर्तमान स्थिति पर ध्यान देते हुए काम की गति पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। करियर : काम से संबंधित अवसरों को स्वीकार करके अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। लव : पार्टनर के साथ बातचीत होने से तकलीफ दूर होगी। हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कत दूर करने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 मिथुन – EIGHT OF SWORDS लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान रखते समय अपने निर्णय को अमल में लाना कठिन महसूस होगा। किस व्यक्ति को किस हद तक महत्व देना है, ये ठीक से जानने की कोशिश करें। हर व्यक्ति को महत्व देने से काम में रुकावट हो सकती है। अपने लिए नकारात्मकता न रखें। अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें। करियर : काम से संबंधित तनाव रह सकता है। लव : बढ़ते अहंकार की वजह से पार्टनर के निर्णय को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा न करें। हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 4 कर्क – THE WORLD जीवन में बदलाव आएगा। काम की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक समस्या होने के बाद भी काम न रुकने से सकारात्मकता महसूस होगी। अपनी अपेक्षाओं में बदलाव करके नए अवसरों को प्राप्त करना आपके लिए संभव है। करियर : किसी भी व्यक्ति के साथ मिलकर काम करना है तो अपनी-अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप के कारण अपने लिए सकारात्मक महसूस होगी। हेल्थ : यूरिन से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 2 सिंह – THE TOWER परिवार के लोगों के साथ अचानक विवाद हो सकता है। दूसरों की बढ़ती नाराजगी के कारण आपको डर महसूस होगा। परिवार में किसी व्यक्ति को नुकसान हो सकता है। किसी की मदद करते समय सतर्क रहें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है। लव : पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव का असर आपके रिलेशनशिप पर हो सकता है। हेल्थ : काम से जुड़ी व्यस्तता के कारण सेहत को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 5 कन्या – PAGE OF SWORDS आपने अभी तक जो निर्णय लिए हैं, उन पर कायम रहने की कोशिश करें। अनेक विचार होने की वजह से एकाग्रता भंग होगी। अपने काम को पूरा करना जरूरी है, वर्ना आपके कारण अन्य लोगों का नुकसान हो सकता है। लेन-देन के व्यवहार अपेक्षा के अनुसार पूरे होंगे। करियर : नौकरी पेशा लोगों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। तय समय तक अपने टारगेट को पूरा करने की कोशिश करें। लव : कोई भी निर्णय लेते समय पार्टनर से राय लेना जरूरी है। हेल्थ : वाहन को संभलकर चलाएं। लगी हुई चोट ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 तुला – PAGE OF CUPS लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव को देखकर कुछ हद तक तनाव महसूस हो सकता है। यदि आप अपनी तुलना दूसरों के साथ कर रहे हैं तो उनकी मेहनत पर भी ध्यान देना होगा। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए सही मार्ग का इस्तेमाल करें। नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें। करियर : आपके कार्य क्षेत्र के अलावा एक और क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है। लव : रिलेशनशिप और जीवन की अन्य जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। हेल्थ : शरीर में पानी और खून की कमी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 7 वृश्चिक – TWO OF SWORDS अपने अनुभव और स्किल्स में पारंगत होने के बाद भी कौन सी बातें आप को प्रगति करने से रोक रही हैं, इस बात पर ध्यान देना होगा। सीमित विचारों की वजह से नए अवसर स्वीकार करना आपके लिए कठिन लगेगा। व्यक्तिगत जीवन में सुधार हो रहा है, लेकिन काम से संबंधित नकारात्मकता बनी रहेगी। फिलहाल बड़े निवेश से अधिक अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने पर ध्यान देते रहें। करियर : मार्केटिंग पर ठीक से ध्यान न देने से काम का विस्तार करना कठिन लगेगा। लव : जब तक आपको विचारों में स्पष्टता महसूस नहीं होती है, तब तक पार्टनर की किसी भी बात पर राय देने से बचना होगा। हेल्थ : होर्मोन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 8 धनु – THE CHARIOT काम के साथ मौज-मस्ती और यात्रा करने का मौका प्राप्त होगा। जीवन की हर छोटी बात से आनंद मिल सकता है। मन शांत होने से आप खुद पर ध्यान दे पाएंगे। बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। जीवन में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा। स्वभाव में आ रहे बदलाव के कारण परिवार से संबंधित नाराजगी दूर होगी। करियर : काम से संबंधित टारगेट तय करते समय निजी भविष्य से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। लव : युवाओं को रिलेशनशिप या विवाह से संबंधित चिंता होगी। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। हेल्थ : एसिडिटी हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 मकर – ACE OF SWORDS जब तक आप अपना व्यक्तिगत दायरा बढ़ाना नहीं सीखेंगे, तब तक काम बढ़ाना कठिन होगा। जीवन में अपनी बातों पर ध्यान देना होगा। परिस्थिति के साथ समझौता करने की कोशिश करें। अनेक बातों से संबंधित स्पष्टता महसूस होगी, इस कारण तय किया गया टारगेट पूरा हो सकता है। करियर : मीडिया से जुड़े लोगों का काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी जिन बातों की चिंता हो रही है, उसकी चर्चा केवल पार्टनर के साथ ही करें। हेल्थ : लो बीपी के कारण सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 कुंभ – SEVEN OF CUPS काम के साथ सामाजिक जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। जीवन के किसी एक पहलू पर ध्यान देने से अन्य बातों को आप नजरअंदाज करेंगे। जीवन में संतुलन बनाए रखते हुए खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें। अपनी गलतियों के लिए जागरुक रहें, तुरंत बदलाव करने की कोशिश करें। करियर : पैसों से संबंधित रिस्क के कारण नुकसान होने की संभावना है। काम जिस गति से चल रहा है, उसी के अनुसार आगे बढ़ें। लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय बड़ा विवाद होने की संभावना है। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। हेल्थ : सेहत को हानि पहुंचाने वाली बातों से दूर रहें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 9 मीन – SIX OF WANDS आज हर काम आपको कठिन महसूस होगा। दूसरों की मर्जी से अधिक अपने इच्छा से जरूरी निर्णय लें। अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेकर बदलाव करने की कोशिश करें। बड़ी जिम्मेदारी या नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। इसके जरिए अनेक लोगों के साथ जुड़ना संभव होगा। करियर : कला से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि देने वाला काम मिलेगा। लव : पार्टनर को नजरअंदाज न करें। हेल्थ : बदन दर्द या जोड़ों से संबंधित तकलीफ डॉक्टर के उपचार से दूर हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 4