दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा राउंड आज से अनंतपुर में खेला जाएगा। तीसरा मैच इंडिया ए और इंडिया डी के बीच वहीं तीसरा मैच इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला जाएगा। सीजन के पहले मैच में इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रन से हरा दिया था। वहीं दूसरे मैच में इंडिया सी ने इंडिया डी को 4 विकेट से हराया था। पहले राउंड के बाद इंडिया सी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दलीप ट्रॉफी का नया फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी इस सीजन से नए फॉर्मेट में खेली जा रही है। यह पहले जोनल फॉर्मेट में होती थी। अब खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। टूर्नामेंट बिना किसी नॉकआउट मैच के राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। राउंड-रॉबिन मैचों के अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाएगा। इंडिया ए से गिल, राहुल, जुरेल नहीं खेलेंगे
दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रन से हरा दिया था। तब इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल थे। उनके साथ केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और आकाश दीप ये सभी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। इनकी जगह पर प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद और शम्स मुलानी को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज विद्वत कावेरप्पा पहले दौर में इंडिया ए का हिस्सा थे, जिन्हें अब इंडिया डी में शामिल किया गया है। रिंकू इंडिया बी का हिस्सा
बल्लेबाज रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में इंडिया बी की ओर से खेलेंगे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ओपनर यशश्वी जायसवाल नहीं खेलेंगे। उनकी जगह सुयश प्रभुदेसाई, हिमांशु मंत्री और रिंकू सिंह को शामिल किया गया है। सरफराज खान और यश दयाल इंडिया बी के साथ ही रहेंगे और भारतीय टेस्ट टीम को 15 सितंबर के बाद जॉइन करेंगे। वेस्ट जोन ने सबसे ज्यादा बार दलीप ट्रॉफी जीती
नवानगर के कुमार श्री दलीप सिंह जी के नाम पर खेली जा रही दलीप ट्रॉफी का पहला एडिशन 1961-62 में खेला गया था। पहले टूर्नामेंट में वेस्ट जोन ने फाइनल में साउथ जोन पर 10 विकेट से जीत हासिल की। इसके अलावा, वेस्ट जोन 19 ट्रॉफियों के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। आज तक, दलीप ट्रॉफी के 61 एडिशन खेले जा चुके हैं। दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैचों के लिए अपडेटेड टीमें
इंडिया ए: मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुष कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी और आकिब खान। इंडिया बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सुयश प्रभुदेसाई और हिमांशु मंत्री। इंडिया सी: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बाबा इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विजयकुमार व्यस्क, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) और संदीप वारियर। इंडिया डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर) , सौरभ कुमार, विद्वत कावेरप्पा और निशांत सिंधु। जियो सिनेमा मैच पर देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
दलीप ट्रॉफी के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देखा जा सकता है। टीवी यूजर्स Sports18-3 चैनल पर दलीप ट्रॉफी के मैचों को देख सकते है। इसके अलावा आप हर दिन इस टूर्नामेंट की मैच रिपोर्ट के लिए दैनिक भास्कर ऐप फॉलो कर सकते है।