पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच IPL के 18वें सीजन का फाइनल खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 नहीं बदली है। मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच का स्कोरकार्ड टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के साथ मौजूद रहे कॉमेंटेटर रवि शास्त्री ने गलती से कह दिया कि पंजाब ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जबकि श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों को IPL में अपने पहले खिताब का इंतजार है। RCB ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल हारे हैं। वहीं PBKS ने 2014 में खिताबी मुकाबला गंवाया था। दोनों अब पहली बार एक साथ फाइनल खेल रही हैं।