पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी कॉन्टैक्ट में था। जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने केस दर्ज किया है। जसबीर सिंह पर पंजाब पुलिस की 2 अहम बातें… पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों से मिला था: DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के न्योते पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले: पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और अन्य डेटा मिला है। उसने कुछ डेट डिलीट भी किया हुआ है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था। चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो
जसबीर सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री करने का एक वीडियो भी शामिल है। कुछ वीडियो में उसने लाहौर की गलियों और पाकिस्तान की सुंदरता का बखान किया है। इसके अलावा, उसने एक भारतीय लड़की की पाकिस्तान यात्रा और वहां के लोगों के साथ उसके अनुभवों को भी साझा किया है। करतारपुर साहिब की यात्रा पर भी उसने ब्लॉग बनाया है। एक अन्य वीडियो में उसने बताया है कि पाकिस्तान में उसे VIP ट्रीटमेंट मिला और प्रशंसकों ने उसका स्वागत किया। पंजाब से अब तक 6 जासूस पकड़े जा चुके पंजाब से बीते 1 महीने में पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां 6 जासूसों को पकड़ चुकी हैं। ये आरोपी लगातार पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थे। पाकिस्तान में लगातार की गई कॉल्स के बाद खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस को इन पर शक हुआ। ———————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा-पंजाब से 11 दिन में 7 जासूस पकड़े:6 का पाकिस्तानी एंबेसी से संपर्क हुआ, फिर पाकिस्तान भी गए, सबकी उम्र 20 से 35 साल भारत की पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद जासूसी के शक में हरियाणा और पंजाब से 11 दिन में 7 लोग पकड़े जा चुके हैं। पहले 8 मई को मालेरकोटला में 2 जासूस पकड़े गए। 13 मई को पानीपत से नोमान इलाही गिरफ्तार हुआ। इसके बाद पुलिस ने हिसार, नूंह, कैथल और जालंधर से गिरफ्तारियां कीं। पूरी खबर पढ़ें…