ट्रम्प ने यूक्रेन-ईरान मुद्दे पर पुतिन से बात की:पुतिन का ईरान से परमाणु वार्ता में मदद का प्रस्ताव; दोनों नेता 4 बार बात कर चुके

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ यूक्रेन और ईरान के मुद्दे पर बात की। ट्रम्प की इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। ट्रम्प ने कहा कि उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई। यह फोन कॉल यूक्रेन के हालिया ड्रोन हमले और ईरान के मुद्दे पर थी। ट्रम्प ने कहा कि उनकी भले ही पुतिन से 1 घंटे तक फोन पर बात हुई है, लेकिन इससे तत्काल शांति नहीं आएगी। दोनों नेताओं ने ईरान के बारे में भी चर्चा की। पुतिन ने सुझाव दिया कि वह ईरान के साथ परमाणु वार्ता में मदद कर सकते हैं। 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद से ट्रम्प अब तक 4 बार रूसी राष्ट्रपति से बात कर चुके हैं… इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…