अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क को लेकर नाराजगी जताई। मस्क ने हाल ही में पहले ट्रम्प के टैक्स और खर्च बिल की आलोचना की थी। इसे लेकर ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा- मस्क को इस बिल की पूरी जानकारी थी, शायद यहां बैठे किसी भी इंसान से ज्यादा। तब उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन अचानक उन्हें तब दिक्कत हुई, जब पता चला कि हमें इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने के मैंडेट (कानूनी आदेश) में कटौती करनी होगी, क्योंकि इसमें अरबों डॉलर का खर्च है। मैं उनकी बात समझ सकता हूं, लेकिन उन्हें बिल की हर बात पता थी। फिर भी, अब वह इसका विरोध कर रहे हैं। मैं इलॉन से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। मस्क के साथ अपने रिश्ते पर भी सवाल उठाए ट्रम्प ने मस्क के साथ अपने रिश्तों के लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- मैं हमेशा से इलॉन को पसंद करता था। उन्होंने मेरे लिए बहुत अच्छी बातें कही हैं। लेकिन अब मुझे नहीं पता कि हमारे रिश्ते पहले जैसे रहेंगे या नहीं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…