भास्कर अपडेट्स:गुजरात कांग्रेस के महासचिव राजेश सोनी गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

गुजरात कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश सोनी को ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गुजरात में गांधीनगर साइबर क्राइम पुलिस ने बताया कि सोनी ने अपने फेसबुक पेज पर ऑपरेशन सिंदूर, राफेल डील और अन्य संवेदनशील मामलों से संबंधित वीडियो और फोटो शेयर किए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… नेवी डॉकयार्ड में पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट की कमीशनिंग 18 जून को, भारतीय नौसेना ने इसे नाम अर्णाला नाम दिया भारतीय नौसेना 18 जून को विशाखापट्टनम के नेवी डॉकयार्ड में पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) अर्णाला को कमीशन करने वाली है। कमीशन सेरेमनी के चीफ गेस्ट CDS जनरल अनिल चौहान होंगे। यह कमीशनिंग सेरेमनी 16 ASW-SWC कैटेगरी के जहाजों में से पहले जहाज को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल करने का प्रतीक है। मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता और मेसर्स LT शिपबिल्डर्स के साथ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत डिजाइन और बनाया गया अर्णाला डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत पहल की सफलता का प्रमाण है। दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद पुलिस को शख्स का कॉल आया दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस नेशुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स का कॉल आया था। उसने दिल्ली की सीएम को जान से मारने की धमकी दी। देर रात गाजियाबाद पुलिस से दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कर्नाटक के मैसूरु में चलती बस में आग लगी, सभी पैसेंजर्स सुरक्षित कर्नाटक के मैसूरु में बन्नूर के पास शुक्रवार को कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) की बस में आ लग गई। चलती बस में आग से पैसेंजर्स के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकल गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीच सड़क पर जलती बस का वीडियो भी सामने आया है। कमल हासन ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन भरा, CM स्टालिन भी मौजूद रहे; 19 जून को चुनाव साउथ एक्टर और मक्कल निधि मय्यम (MNM) पार्टी चीफ कमल हासन ने गुरुवार को तमिलनाडु सचिवालय में राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और अन्य सीनियर नेता मौजूद रहे। दरअसल, DMK गठबंधन ने MNM को राज्यसभा की एक सीट आवंटित की है। तमिलनाडु में DMK नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के पास 158 विधायक हैं। राज्यसभा कैंडिडेट को जीतने के लिए 34 विधायकों का समर्थन चाहिए। ऐसे में कमल हासन की जीत तय मानी जा रही है। राज्यसभा चुनाव 19 जून 2025 को होंगे। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की ज्युडीशियल कस्टडी बढ़ी, 9 जुलाई को होगी अगली पेशी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की ज्युडीशियल कस्टडी बढ़ा दी है। राणा की कोर्ट में अगली पेशी 9 जुलाई को होगी। सुरक्षा कारणों से उसे वर्चुअल मोड में कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं, राणा के वकील ने उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। दिल्ली के आईटीओ स्थित रेवेन्यू बिल्डिंग में आग लगी; फायर ब्रिगेड ने काबू पाया दिल्ली के आईटीओ स्थित रेवेन्यू बिल्डिंग के कमरे नंबर 238 में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को शुक्रवार सुबह 9:57 बजे सूचना मिली। दिल्ली फायर सर्विस ने 6 दमकल गाड़ियां भेजीं और 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। स्थिति अब नियंत्रण में है मुंबई में एलटीटी-नांदेड एक्सप्रेस में लूट की कोशिश, डॉक्टर दंपती घायल मुंबई में एलटीटी-नांदेड एक्सप्रेस में लूट की कोशिश के दौरान डॉक्टर दंपती घायल हो गए। कंजुरमार्ग-बांदूप के बीच एक अज्ञात शख्स ने डॉक्टर दीपाली देशमुख का पर्स छीन लिया, जिससे वो चलती ट्रेन से गिर गईं। उनके पति डॉक्टर योगेश देशमुख उन्हें बचाने कूदे, लेकिन झगड़े में उनका हाथ ट्रेन के नीचे आ गया। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। कुर्ला रेलवे पुलिस ने BNS 309 (4), (5) के तहत केस दर्ज कर जांच के लिए 8 टीमें बनाई हैं।