मंगल का राशि परिवर्तन:कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों को रहना होगा अलर्ट, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगल का असर

ग्रहों का सेनापति मंगल राशि बदलकर कर्क से सिंह में आ गया है। सिंह राशि में केतु पहले से ही स्थित है, अब मंगल और केतु की युति बन गई है। इस राशि पर राहु की दृष्टि भी बनी हुई है। मंगल के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर इसका असर बदल गया है। मंगल ने 6 जून को राशि बदली है। ये ग्रह 28 जुलाई तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपकी राशि के लिए सिंह राशि का मंगल कैसा रह सकता है… मंगल के दोषों का असर कम करने के लिए करें ये शुभ काम