इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात लेकर शिलॉन्ग रवाना हो गई। मेघालय पुलिस फिलहाल पटना है। सूत्रों के अनुसार, यहां से कोलकाता हुए टीम पटना पहुंचेगी। इससे पहले सोनम को यूपी के गाजीपुर की कोर्ट में पेश किया गया था। जहां रात 9 बजे से 12 बजे तक पेशी हुई। कोर्ट ने उसे 3 दिन की रिमांड पर सौंपा है। इधर, इस मर्डर केस में सोमवार को इंदौर से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें भी कोर्ट में पेश किया। जहां तीनों आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया। इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीना से पकड़ाया आरोपी आनंद कुर्मी सोमवार शाम तक इंदौर नहीं पहुंच पाया। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद चारों आरोपियों को मंगलवार को ही फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा। बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 20 मई को हनीमून पर गए थे। वे 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी थी। गाजीपुर में ढाबे पर बदहवास मिली थी सोनम
8 और 9 जून की दरमियानी रात सोनम शिलॉन्ग से 1100 किमी दूर यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। उसने ढाबे वाले से अपने भाई गोविंद को फोन लगवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। इसी रात इंदौर पुलिस ने नंदबाग के रहने वाले राज कुशवाहा (21), विशाल चौहान (22) और आकाश राजपूत (19) को हिरासत में लिया था। राज सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था।