ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 सीजन के फाइनल के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग-11 जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम को टेम्बा बावुमा लीड करेंगे। यह मुकाबला 11 जून 2025 से लॉर्ड्स स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जारी कर दी गई है। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि मार्नस लाबुशेन उस्मान ख्वाजा के साथ ओपन करेंगे। वहीं, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बताया कि ऐडन मार्करम के साथ रायन रिकेलटन पारी की शुरुआत करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरे साइकल के फाइनल में पहुंची है। टीम ने भारत को हराकर पिछले साइकल का टाइटल जीता था। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने जा रही है। खास बातें रबाडा पेस बॉलर्स को लीड करेंगे, महाराज इकलौते स्पिनर
साउथ अफ्रीका की फाइनल-11 में 3 तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे, इनमें मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज डेन पैटरसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में 6 विकेट झटके थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड। साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेलटन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगहाम, काइल वेरेने, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। —————————————————————-