बुक रिव्यू- किताब जो जिंदगी का नजरिया बदल देगी:सफलता की शुरुआत खुद पर भरोसे से होती है, हार को अंत नहीं, एक मौका समझें

बुक- ‘कर दिखाओ कुछ ऐसा: 21 चैप्टर्स ऑफ लाइफ’ लेखक- आरजे कार्तिक प्रकाशक- युवान बुक्स, अनबाउंड पब्लिकेशन मूल्य- 299 रुपए ‘कर दिखाओ कुछ ऐसा’ मशहूर आरजे (रेडियो जॉकी) कार्तिक द्वारा लिखी गई एक मोटिवेशनल बुक है। कार्तिक अपनी मजेदार और जिंदादिल आवाज के लिए जाने जाते हैं। इस किताब के जरिए उन्होंने अपने अनुभवों और प्रेरणादायक विचारों को पाठकों तक पहुंचाया है। यह किताब हमें अपने सपनों को पूरा करने, चुनौतियों का सामना करने और जीवन में ‘कुछ कर दिखाने’ के लिए प्रेरित करती है। अगर हम अपने आसपास देखें तो पाएंगे कि कई बार लोग बड़े सपने तो देखते हैं। लेकिन उन्हें पूरा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। यह किताब इसी ‘डर’ और ‘हिम्मत’ के बीच की खाई को भरने का काम करती है। आरजे कार्तिक अपने सहज और सरल अंदाज में पाठकों को यह विश्वास दिलाते हैं कि हर किसी के अंदर कुछ असाधारण करने की क्षमता होती है, बस उसे पहचानने और उस पर काम करने की जरूरत है। किताब में जीवन से जुड़े 21 विषयों पर बात की गई है। कार्तिक ने अपनी किताब में एक सफल आरजे बनने के अपने कठिन संघर्ष को साझा किया है। वह बताते हैं कि कैसे उन्होंने शुरुआती असफलताओं और अनिश्चितताओं के बावजूद अपने पैशन को फॉलो किया। उनका यह सफर दिखाता है कि कैसे ‘कुछ कर दिखाने’ के लिए निरंतर प्रयास और पॉजिटिव नजरिए की जरूरत होती है। कार्तिक इस बात पर जोर देते हैं कि ‘जिंदगी एक यात्रा है और हर पड़ाव पर कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।’ सफलता के लिए शुरुआत करना जरूरी किताब में बताया गया है कि किसी भी मंजिल पर पहुंचने के लिए शुरुआत करना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके कारण लोग अपनी शुरुआत नहीं कर पाते हैं। जैसेकि- अगर आप भी इन्हीं कारणों से अपने सफलता के सफर की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं तो इस किताब के कुछ जरूरी सबक आपकी मदद कर सकते हैं। सफलता के लिए खुद की क्षमता पर रखें भरोसा यह किताब मुख्य रूप से उन विचारों पर केंद्रित है, जो हमें जीवन में बड़ा सोचने और उसे हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करती है। कार्तिक बताते हैं कि सफलता के लिए पहला कदम खुद की क्षमताओं और इच्छाओं को पहचानना है। वे बड़े सपने देखने और उन पर विश्वास करने की बात करते हैं क्योंकि बिना सपने देखे उन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। छोटे कदमों से शुरुआत और निरंतर प्रयास जरूरी किताब यह सिखाती है कि कोई भी बड़ा लक्ष्य एक ही बार में हासिल नहीं होता है। उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना चाहिए। रोजाना किए गए छोटे-छोटे प्रयास अंत में बड़ी सफलता में बदल जाते हैं। जैसे अगर आपको एक बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करना है तो उसे डेली या वीकली टारगेट में बांट लें। निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। सकारात्मक रहें और असफलता से सीखें आरजे कार्तिक हमेशा सकारात्मक रहने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि असफलताएं भी सीखने का एक हिस्सा हैं। हमें उनसे निराश होने के बजाय उनसे सीखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। ‘कर दिखाओ कुछ ऐसा’ यह आत्मविश्वास देती है कि हर चुनौती एक अवसर है। प्रोडक्टिविटी और टाइम मैनेजमेंट जरूरी कार्तिक बताते हैं कि केवल काम करना ही काफी नहीं है, सही काम करना और सही समय पर करना जरूरी है। वह समय और एनर्जी को कुशलता से मैनेज करने, डिस्ट्रैक्शन से बचने और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डालते हैं। जानें किताब के बारे में आरजे कार्तिक की राइटिंग स्टाइल बहुत ही सहज और प्रेरक है। यह किताब किसी भाषण की तरह नहीं लगती, बल्कि ऐसा महसूस होता है जैसे आपका कोई दोस्त आपसे बात कर रहा हो। किताब की कहानियां और उदाहरण बहुत रिलेटेबल हैं, जो पाठकों को आसानी से कनेक्ट करने में मदद करते हैं। किताब की भाषा सरल है, जिससे यह आम लोगों को भी आसानी से समझ में आती है। यह किताब हमें सिर्फ सफलता के पीछे भागने के बजाय उन चीजों को हासिल करने के लिए भी प्रेरित करती है, जो हमें सही मायने में खुशी और संतोष देते हैं। कार्तिक बताते हैं कि कई बार हमें सिर्फ दौड़ने के बजाय रुककर यह सोचना चाहिए कि हमारे लिए सचमुच क्या मायने रखता है। क्या वह सिर्फ करियर की बुलंदियां हैं या रिश्तों और व्यक्तिगत विकास की भी अहमियत है। किताब के बारे में मेरी राय ‘कर दिखाओ कुछ ऐसा’ सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि एक सोच है। यह हमें सिखाती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादा मजबूत है तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है। किताब की भाषा आसान है और हर पन्ना आपको खुद पर विश्वास करना सिखाता है। इसमें दिए गए उदाहरण और मोटिवेशनल बातें सीधे दिल को छूती हैं। खास बात ये है कि यह सिर्फ मोटिवेशन नहीं देती, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए ठोस सुझाव भी देती है। मेरे लिए ये किताब एक मेंटल रीसेट की तरह थी, जो थकान, डर और असमर्थता की भावना को पीछे छोड़कर फिर से कोशिश करने का हौसला देती है। अगर आप भी जीवन में कुछ अलग करना चाहते हैं तो ये किताब जरूर पढ़ें। यह किताब किसे पढ़नी चाहिए? ‘कर दिखाओ कुछ ऐसा’ किताब उन सभी लोगों के लिए है, जो अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना चाहते हैं, लेकिन सही दिशा या प्रेरणा नहीं मिल पा रही है। अगर आप अपने सपनों को पूरा करने में हिचकिचा रहे हैं, आत्मविश्वास की कमी महसूस कर रहे हैं या पॉजिटिव नजरिया विकसित करना चाहते हैं तो यह किताब आपके लिए एक बेहतरीन साथी साबित हो सकती है। इसके अलावा यह किताब उन लोगों के लिए भी अच्छी है, जो आरजे कार्तिक के फैंस हैं और उनकी जिंदगी को समझना चाहते हैं। यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए किताब को 21 अध्यायों में बांटा गया है, जिनमें जीवन के कई पहलुओं को सरल और प्रेरक कहानियों के माध्यम से समझाया गया है। ये अध्याय जीवन के अलग-अलग बिंदुओं जैसे परिवार, ऑफिस, मन और आध्यात्म पर बात करते हैं। अंत में यही कहूंगा कि अगर आप एक अच्छी मोटिवेशनल किताब की तलाश में हैं, जो सोचने के साथ-साथ करने की प्रेरणा भी दे तो यह किताब आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। ………….. ये रिव्यू भी पढ़िए बुक रिव्यू- वर्ल्ड चैंपियन से सीखें जीवन के गुरूमंत्र: जिंदगी भी शतरंज की तरह, धैर्य और सावधानी से चलें हरेक बाजी इस किताब में यूं तो जिंदगी के सारे सबक शतरंज के इर्द-गिर्द घूमते हैं, लेकिन इसका सबसे बड़ा जादू ये है कि शतरंज के बहाने किताब आपको जिंदगी के सबसे जरूरी और कीमती सबक सिखाती चलती है। पूरा रिव्यू पढ़िए…