आज से आषाढ़ मास शुरू:10 जुलाई तक रहेगा आषाढ़, इस महीने में भगवान विष्णु और शिव की विशेष पूजा करने की है परंपरा

हिंदी पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ आज (12 जून) से शुरू हो गया है। ये महीना 10 जुलाई तक रहेगा। वैसे तो कल यानी 11 जून की दोपहर 1.15 बजे से आषाढ़ के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो गई थी, जो कि आज 12 जून की दोपहर 2.28 बजे तक है। इसलिए 12 जून की सुबह सूर्योदय के समय आषाढ़ के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि होने से नए महीने की शुरुआत आज से मानी गई है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (6 जुलाई) से भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं, इसके बाद चार माह तक भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। इस मान्यता के कारण आषाढ़ मास में विष्णु जी और शिव जी का विशेष पूजन करने की परंपरा है। गर्मी और बारिश के संधिकाल में आता है आषाढ़ मास अभी गर्मी और बारिश के संधिकाल का समय चल रहा है। ग्रीष्म ऋतु खत्म होगी और वर्षा ऋतु की शुरुआत आषाढ़ मास से ही होती है। मौसमी परिवर्तन के समय जीवन शैली में की गई लापरवाही की वजह से मौसमी बीमारियां हावी हो जाती हैं। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें खान-पान और जीवन शैली को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आषाढ़ मास में करें ये शुभ काम