बाबा साहब की 135 वीं जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनायी गयी

रायबरेली- उ.प्र.
आल इंडिया एस0 सी0/एस0 टी0 रेलवे इम्पलाईज एशोसिएशन की रायबरेली शाखा के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन एशोसिएशन रेलवे कार्यालय के परिसर में किया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 संतलाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रशेखर, विमल कुमार साबरा, ए यू अहमद, डॉ0 राम लखन वर्मा, राकेश कुमार, राजेश कुरील, डॉ संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं बीरबल प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मंजू ने की। भगवान बुद्ध एवं डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के संयोजक एस0 सी0/एस0 टी0 एम्प्लाइज के शाखा मंत्री श्री डी पी नीरज रहे। डी पी नीरज ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरी दुनिया मे बुद्ध के अनुयायी फैले हुए हैं और विश्व के अनेक देशों में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी जा रही है। डॉ भीमराव अंबेडकर गरीबों, दलितों और पिछड़ों के प्रकाशपुंज हैं।

डॉ संतोष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे देश मे आज भी एक बड़ा तबका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित है, इन सबको भी अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के दर्शन सर्वसमाज के लिए हितकारी है उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के प्रत्येक मानव को उनकी ऐतिहासिक पुस्तकें और उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान को जरूर पढ़ना चाहिए। बाबा साहब के जीवन पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।


इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार बौद्ध, रोहित चौधरी, विक्रम कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार श्रीमती नीलम, अजय कुमार गौतम, सतेंद्र कुमार गौतम,गोविन्द, हरीश कुमार, अशोक कुमार के अलावा तमाम सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने समूह नृत्य कर सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रतियोगिता में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की स्केच द्वारा सबसे सुंदर फोटो बनाने वाले दो बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया। साथ ही सभी बच्चों को मैडल देकर सम्मानित भी किया गया।


जयंती कार्यक्रम में मोहन मीना, चन्द्रिका प्रसाद, दिलीप कुमार विजय कुमार, कमला, शशी, सरोज, निर्मला, विद्यावती, मंशा देवी सहित सभी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *