राम लखन वर्मा
लखनऊ- उ.प्र.
स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाने को लेकर जश्न ए आजादी ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रॉयल कैफे हजरतगंज में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री निगहत खान मौजूद रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन वामिक खान, अब्दुल वहीद और ज़ुबैर अहमद ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जिस तरह से सभी धर्मों के लोग अपने मुख्य त्योहार होली दिवाली, बकरीद, गुरु पर्व, क्रिसमस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं उसी तरह से हम सब लोगों को राष्ट्रीय पर्वों का जश्न भी धूम-धाम से मनाना चाहिए।
15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं। श्री मुरलीधर ने जश्न ए आजादी ट्रस्ट के कार्यक्रम के बारे में बताया कि 9 अगस्त को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काकोरी काण्ड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि आर्पित की गई।
10 अगस्त को योग गुरु के डी मिश्रा ने जनेश्वर मिश्र पार्क मे योग शिविर मे लोगों को योग के गुण सिखाए गए।
आगामी 11अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों पर शहीद महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफ़ाई और उस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि आर्पित की जाएगी। इसका नेतृत्व मुर्तजा अली अध्यक्ष पीस एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट और वेदव्रत बाजपेई, साकेत शर्मा, दर्पण लखमानी, डॉ अनिल चंदानी की देख रेख मे हो रहा है।

12 अगस्त को हिंदुस्तान बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व डॉ डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी अध्यक्ष डॉक्टर हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने करेंगे।
13 अगस्त को उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में वीर शहीदों की याद में एक शाम वीर शहीदों के नाम तथा पीएसी बैंड द्वारा देशभक्ति के तराने पेश किए जाएंगे साथ ही 79 दीप जलाकर शहीद स्मारक कारगिल पार्क में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
14 अगस्त को कुर्सी रोड गोल्फ सिटी पर मो कैफ द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा साथ ही डॉ सुबोध शुक्ला द्वारा नेचर होम्योपैथिक दुडियागंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
14 अगस्त की शाम में मोती महल लॉन में एक शाम वतन के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है यह इवेंट संजय सिंह और हिमांशु पांडेय द्वारा किया जाएगा।
15 अगस्त को सभी धर्माचार्यो की उपस्थिति में 01:05 पर हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग के बाहर झंडारोहण होगा।झंडारोहण के उपरांत तिरंगा गुब्बारा और कबूतर उड़ाया जाएगा तथा समाज के कुछ प्रमुख लोगों का सम्मान किया जाएगा। 15 अगस्त की शाम को हज़रत गंज व्यापार मंडल और जश्न ए आजादी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही हजरतगंज मल्टी पार्किंग के पास देश भक्ति के विभिन्न रंगा-रंग आयोजन के साथ ही 80 किलो लड्डू का वितरण करके आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।

इस इवेंट को वामिक खान की देख रेख में किया जाएगा। इस मौके पर मुरलीधर आहूजा ने मीडिया प्रेस को बताया कि हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के बाहर आज़ादी की एक बेहतरीन शाम मनाई जाएगी। जिसमे देश भक्ति के तराने तथा बच्चो के द्वारा देश भक्ति पर एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लीनिज होटल के मालिक श्यामलाल कृष्णानी की ओर से 80 किलो लड्डू बांटा जाएगा।
इसी क्रम में 16 अगस्त को सुबह जो झंडे लखनऊ शहर में इधर उधर फैले हुए मिलेंगे उनको इकट्ठा करके सम्मान पूर्वक सुरक्षित रखा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट की महामंत्री निगहत खान ने कहा कि हम सबको आजादी बड़े संघर्षों के बाद मिली है, विरासत में मिली इस कीमती चीज का जश्न हमको धूमधाम से मनाना चाहिए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी मुर्तुजा अली ने कहा कि जब हम लोग अपने धार्मिक कार्यक्रम त्योहारों को अच्छी तरह से मनाते हैं उसी तरह राष्ट्रीय पर्वों को भी सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाने के लिए तन मन धन से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वाराणसी में भी ट्रस्ट की कोशिश से आजादी का जश्न धूम धाम से मानने की शुरुआत हो चुकी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ आदर्श त्रिपाठी ने कहा कि इस ट्रस्ट के साथ गतवर्ष से ही जुड़ा हूं मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आजादी के कार्यक्रम में मैं भी सहभागी बन रहा हूं मेरी ओर से एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें आने वाले लोगों को निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य समाज सेवी और पत्रकार अब्दुल वहीद ने कहा कि देश की आजादी बड़े संघर्षों और बलिदान के बाद मिली है। अपने देश में अमन चैन और आपसी भाईचारा कायम रहे यही हम सबकी दुआ है। हमारा पूरा सहयोग इस कार्यक्रम की सफलता के लिए रहता है और रहेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य ज़ुबैर अहमद ने कहा कि आजादी के जश्न को धूमधाम से मना कर हम एक नई मिसाल पेश करने का प्रयास करेंगे। देश प्रेम से संबंधित भावना को आगे बढ़ाने के लिए हम हमेशा तैयार हैं, सभी धर्म और वर्गों के लोगों को भी इस मंच के साथ जोड़ा जाएगा।योग गुरु के डी मिश्रा ने कहा कि आजादी की रक्षा के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, योग कई बीमारियों की दवा है।
इस अवसर वेद व्रत बाजपेयी, अनुराग बत्रा, आर डी द्विवेदी, मो0अली साहिल, डॉ सुबोध शुक्ला, हरपाल सिंह जग्गी, डॉ उमंग खन्ना, नवाब मसूद अब्दुल्ला, रमेश चंद्र शुक्ला, साकेत शर्मा, पार्षद संदीप शर्मा, मुन्ना त्रिपाठी, मंजू श्रीवास्तव, योग गुरु के डी मिश्रा, मुजम्मिल, मो सैफ, डॉ राधेश्याम, चौधरी सादाब कुरैशी, शालू सिंह, एम एम मोहसिन, दीपक कुमार, निहिल, मोइज़ हुसैन, फरीद किदवई, आतिफ खान, जश्वीर गांधी, किरण पांडे, रेखा सिंह,
अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, वामिक खान, मुर्तुजा अली, महेश दीक्षित,डॉ उमंग खन्ना, मुजम्मिल, श्वेतांक प्रकाश चतुर्वेदी, अंशिका, निहिल, के अलावा दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।