रायबरेली उ.प्र.
आईटीआई लिमिटेड रायबरेली की दूरभाष नगर कॉलोनी में राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहे ‘रायबरेली बिग बॉस’ क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। दोनो टीमों के बीच मैच शुभांरम्भ हो इससे पहले विधायक जी ने कुछ बाल की बैटिंग कर मैच की औपचारिक शुरूआत की।

आपको बताते चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे चार टीम सेमी फाइनल में पहुंचेगी।
4 अक्टूबर 26 को लीग मैच में जीतने वाली चार टीमों के बीच सेमीफाइनल होगा। सेमी फाइनल जीतने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा। यह टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचकारी होगा। 2 अक्टूबर में लीग मैच और क्वार्टर फाइनल के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी से विधायक राहुल लोधी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राम लखन वर्मा मीडिया प्रभारी/पत्रकार भी मौजूद।

