विश्व-ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न

राम लखन वर्मा

जबलपुर-म.प्र.
संस्कारधानी जबलपुर की संस्था विश्व-ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने वीरेंद्र सोनी ‘ निर्झर’ बुरहानपुर के सम्मान में काव्य-गोष्ठी आयोजित की गयी।
आयोजन के मुख्य अतिथि वीरेंद्र सोनी निर्झर व विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र तिजोरीवाले’ आजाद’, रहे। मंगल भाव एम. एल. बहोरिया ‘अनीस’ व विजय बागरी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि संगम त्रिपाठी ने की।


संस्था के संस्थापक विजय विश्वकर्मा व संयोजक रघुबीर सिंह अंबर एवं पं.निरंजन द्विवेदी वत्स जी द्वारा इस आयोजन को प्रणाम करते हुए काव्य-संध्या को समर्पित किया। आयोजन के अतिथियों व पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन किया। सरस्वती वन्दना श्रीमती शशि परिहार ने किया। वीरेंद्र स्वर्णकार निर्झर बुरहानपुर, धर्मेंद्र आजाद तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर, कवि संगम त्रिपाठी, कवि जय प्रकाश श्रीवास्तव, विजय बागरी, रघुवीर अम्बर, एम एल बहोरिया, पं. निरंजन द्विवेदी ‘वत्स’, मनोज शुक्ल ‘मनोज’, सुभाष मणि बैरागी, श्री प्रकाश ठाकुर, मानसिंह ठाकुर दीपक, सुशील कुमार जैन, श्रीमती शशि परिहार, श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, पी. एन श्रीवास्तव, सुनील तोमर, विजय विश्वकर्मा ने काव्य-पाठ कर गोष्ठी को यादगार बनाया।


कवि गोष्ठी का संचालन सुनील तोमर ने किया व आभार विजय विश्वकर्मा ने अभिव्यक्त किया। उपस्थित श्रोताओं ने काव्य-रस का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *