भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम पर खेला जाएगा। टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा। बर्मिघम ने भारत अब तक एक भी टेस्ट नहीं जीत सका है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर फैसला टॉस के दौरान लेंगे। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर। भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।