IND vs ZIM पहला टी-20:भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी; पराग, जुरेल और अभिषेक शर्मा को डेब्यू कैप

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच हरारे में खेला जाना है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर भारत के युवा कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। टीम से अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग डेब्यू कर रहे हैं। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार भिड़ चुकी हैं। जहां भारत ने 6 मैच जीते, वहीं जिम्बाब्वे के हिस्से 2 जीत आईं।