कई राज्यों में एंट्री कर चुका मानसून कमजोर हुआ है। इस वजह से मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में यह 2 से 3 दिन बाद मानसून की एंट्री होगी। वहीं, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी का असर आज दिख सकता है। इस वजह से यहां आंधी और बारिश के आसार हैं। उधर, UP के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 15-18 जून तक सीवियर हीटवेव (तेज लू) का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में भी दो दिन हीटवेव की स्थितियां बन सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर के 7 राज्यों असम, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज के बारिश की संभावना जताई है। ऐसा मौसम 7 दिन तक रह सकता है। UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, 46.9 डिग्री रहा तापमान
उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। IMD के मुताबिक, यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, UP, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में टेम्परेचर 44-46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुजरात में मानसून ने दस्तक दी
गुजरात में मानसून आधिकारिक तौर पर आ चुका है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूरत, बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, नवसारी, वलसाड समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। सिक्किम में भारी बारिश, हेल्पलाइन नंबर जारी
सिक्किम सरकार ने शुक्रवार 14 जून को प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 7602673187 जारी किया है। सरकार ने मानसून सीजन में लोगों से सावधान रहने की भी ताकीद दी है। सिक्किम में गुरुवार (13 जून) को एक दिन में 220 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे पिछले साल बना संगकालांग ब्रिज ढह गया, जिससे गुरुडोंगमार झील और युनथांग घाटी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर मंगन जिले के जोंगु, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग जैसे शहर देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। राहत-बचाव में जुटे डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि लाचुंग और चुंगथांग में करीब 2 हजार पर्यटक फंसे हैं। इन्हें अब हेलिकॉप्टर से ही रेस्क्यू किया जा सकता है, लेकिन खराब मौसम में हेलिकॉप्टर का उड़ पाना मुमकिन नहीं है। फिलहाल, पर्यटक जहां फंसे हैं, उन्हें वहीं रहने को कहा गया है। सिक्किम में तीस्ता नदी भी उफान पर है, जिससे सिंगताम शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं। बारिश की तस्वीरें… अब बात मानसून की
देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है। यहां मौसम बदलेगा: कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम 4-5 दिन रह सकता है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… MP में प्री-मानसून एक्टिविटी; 50 किमी की स्पीड से चलेगी आंधी; बारिश का अनुमान मध्यप्रदेश में मानसून के तय समय से 2-3 दिन के बाद ही एंट्री की संभावना है। महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में एंटर होने के बाद मानसून की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की दोनों ब्रांच कमजोर हो गई हैं। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 10 से 14 जून के बाद मानसून स्थिर है। इससे वह कमजोर हो गया है। इसलिए मध्यप्रदेश में इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। प्रदेश के दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यहां हवा की गति भी अधिक है। पूरी खबर पढ़ें राजस्थान के 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट प्री-मानसून की बारिश राजस्थान को भिगोने लगी है। आज (शनिवार) 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें UP के 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, प्रयागराज में गर्मी ने 127 साल का रिकॉर्ड तोड़ा UP की रातें अब बेहद गर्म हो रही हैं। 30 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। शुक्रवार रात सोनभद्र और भदोही में तापमान 35°C क्रॉस कर गया। प्रयागराज में गर्मी ने तो 127 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां रात पारा 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज UP में फिर 73 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इस दौरान पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है। 18 जिलों में वार्म नाइट की भी चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा संभाग के जिलों में हीटवेव का अलर्ट छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के सभी जिलों और रायपुर के एक दो जगहों पर हीट वेव चल सकती है। प्रदेश में 2 दिन बाद यानी 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। रायपुर में अंधड़ चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों समेत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर रायगढ़, मुंगेली जिले में हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें