NEET पेपर में CJI की बेंच के सामने आज पांचवीं सुनवाई हुई। CJI ने कहा- NTA की आंसर-की सही है। एक्सपर्ट टीम से हमने जांच कराई थी। उन्होंने बताया कि ऑप्शन 4 सही है, 2 गलत है। क्योंकि रेडियो एक्टिव एटम स्टेबल नहीं होते है। सुप्रीम कोर्ट ने एग्जाम में एक विवादित सवाल के 2 सही ऑप्शन वाले क्वेश्चन की पड़ताल का आदेश दिया था। इसके लिए IIT दिल्ली के डायरेक्टर दो जवाबों वाले सवाल की जांच के लिए एक 3 मेंबर्स की एक्सपर्ट कमेटी बनाकर एक सही ऑप्शन चुनने को कहा था।