उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। NDRF, SDRF और PAC की टीम 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी है। गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा मुंबई में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी कई घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। उधर कर्नाटक को भी शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। शिगांव के मदापुरा गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने शुक्रवार को 8 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 5 राज्यों मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर से बारिश की फोटोज… आगे का मौसम कैसा रहेगा… राज्यों की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें… मध्य प्रदेश: 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर में 3 इंच, भोपाल में 1 घंटे में डेढ़ इंच पानी मध्यप्रदेश में अब तक औसतन 11.1 इंच बारिश हो गई है, जो मानसूनी कोटे की कुल बारिश का 30 फीसदी है। फिलहाल, मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में SDRF-NDRF से रेस्क्यू, 100 नावें लगाई गईं; काशी में 30 घाट गंगा में डूबे गोरखपुर, वाराणसी समेत यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, अगले 48 घंटे उमस भरी गर्मी से राहत नहीं बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस वजह से कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्से में 21 जुलाई तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। वहीं, उत्तर बिहार के कई जिलों में 20 जुलाई को बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 30 जिलों में अलर्ट, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में बारिश; 2 डिग्री तक गिरा तापमान राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के 30 जिलों में आज बारिश आ अलर्ट जारी किया गया है। पाली सिरोही, उदयपुर, अजमरे और दौसा समेत अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का येलो येलो अलर्ट है। गुरुवार को उदयपुर में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: दो जिलों में हैवी रेन का रेड अलर्ट, अगले 24 घंटे में 204mm बारिश का अनुमान छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सुकमा और बीजापुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर अगले 24 घंटे के दौरान 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं, आज और 20 जुलाई को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: हल्की बारिश की संभावना; बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण मानसून सुस्त, तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा अलर्ट के बाद भी पंजाब में मानसून सक्रिय नहीं हो सका। कल उमस और गर्मी में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री अधिक पाया गया। आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। जिससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में परसों भारी बारिश का अलर्ट, नॉर्मल से 41% कम बारिश, कई जगह सूखे जैसे हालात हिमाचल प्रदेश में मानसून बिल्कुल धीमा पड़ा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते डेढ़ सप्ताह के दौरान पहली बार ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…