प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (30 अगस्त) को महाराष्ट्र के पालघर और मुंबई जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई और पालघर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम सुबह करीब 11 बजे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के वाधवन पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 1560 करोड़ के 218 फिशरीज प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। 2039 तक वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट पूरा होगा 1560 करोड़ में मछली पकड़ने वाले जहाजों पर लगेंगे ट्रांसपोंडर
पालघर में प्रधानमंत्री लगभग 1,560 करोड़ रुपये की लागत से 218 फिशिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसका उद्देश्य फिशिंग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देना है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की मदद से फिशिंग सेक्टर में 5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। वहीं पीएम मोदी करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीन और मोटर से चलने वाली मछली पकड़ने के जहाजों पर 1 लाख ट्रांसपोंडर लगाए जाएंगे। मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास और SEBI की प्रमुख माधवी पुरी बुच भी शामिल होंगी। इस साल ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 28 से 30 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है। इसमें 800 से अधिक स्पीकर और 80,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। फिनटेक फेस्ट को पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (FFPC), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया(NPCI) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल(FCC) द्वारा आयोजित किया जाता है। महाराष्ट्र से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दी:ऐसी घोषणा करने वाला पहला राज्य, अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने हैं महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू करने का ऐलान किया है। दो दिन पहले 24 अगस्त को केंद्र सरकार न्यू पेंशन स्कीम (NPS) में सुधार कर UPS लेकर आई थी। UPS एक अप्रैल 2025 से लागू होगी। केंद्र सरकार ने कहा था कि, राज्य सरकार चाहें तो वे भी इसे अपना सकती हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने रविवार (25 अगस्त) को इसकी मंजूरी दे दी। केंद्र की इस योजना को अपने राज्य में लागू करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…