लखनऊ
गीत ऋषि स्व. गोपालदास नीरज की स्मृति में रविवार को लखनऊ काव्य, गीत, गजल संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन कृष्णानगर के अलीनगर सुनेहरा स्थित एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ. राम लखन वर्मा को गीत ऋषि स्व.गोपाल दास नीरज स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

गीत गजल संगम कार्यक्रम में आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व कुलपति आरा विश्वविद्यालय आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज के सानिध्य तथा काशी हिन्दी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. धर्मदेव यादव धर्मेश की अध्यक्षता में हुआ।
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि एवं गीतकार डॉ. जय सिंह आर्य (दिल्ली) रहे। पूर्व शिक्षा निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. महेंद्र सिंह गौर तथा कैप्टन सरोज सिंह अतिविशिष्ट अतिथि रहे।
सम्मान समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये हुए साहित्यकारों को गीत ऋषि स्व.गोपालदास नीरज स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख संयोजन कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने किया।

डॉ राम लखन वर्मा के सम्मानित होने पर डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम,डॉ. प्रमोद वाचस्पति सलील जौनपुरी, कवि नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीतांबर, डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, पवन कुमार सिंह एडवोकेट, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डॉ शिव नाथ सिंह शिव, मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा, ईश्वर चन्द्र विद्या वाचस्पति, कवि रविन्द्र पाण्डेय निर्झर प्रतापगढ़ी, विशिष्ट अतिथि डॉ गीता पांडेय अपराजिता, ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति और डॉ. वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर ने खुशी व्यक्त किया। कवि गिरिराज शर्मा ठेठ मलिहाबादी, डॉ. राजेश शर्मा, कवि अनुज प्रताप सिंह अनुज, पूर्व जिला जज डॉ. राम लखन यादव, अयोध्या प्रसाद लोधी ‘सुमन’, वन्दना सूर्यवंशी, नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता तथा युवा कवि अमित कुमार शर्मा शामिल रहे।