केदारनाथ से गौचर के बीच भीमबली के पास एक हेलिकॉप्टर गिरा है। दरअसल, केस्ट्रल एविएशन का एक हेलिकॉप्टर खराब हो गया था। इसकी रिपेयरिंग होनी थी। इसलिए MI-17 हेलिकॉप्टर से लिफ्ट किया जा रहा था। तभी वायर टूटने से केस्ट्रल हेलिकॉप्टर नीचे गिर गया। हादसे में किसी तहर के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हैं। हालांकि घटनास्थल पर SDRF के जवानों ने हेलिकॉप्टर के मलबे में सर्चिंग की। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…