गुरुवार का टैरो राशिफल:मेष, मिथुन और मीन राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा, धनु राशि के लोगों को सेहत पर ध्यान दें

गुरुवार, 5 सितंबर को मेष, मिथुन और मीन राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा। सिंह राशि के लोग काम की गति बढ़ाने की कोशिश करें। धनु राशि के लोगों को सेहत पर ध्यान देना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – QIUEEN OF PENTACLES जीवन में जो बातें महत्वपूर्ण हैं, सिर्फ उन पर ध्यान दें। जो बातें कठिन महसूस होती हैं, उनका सामना करने का हौसला बढ़ेगा। अभी तक जिन बातों से संबंधित उदासीनता है, उसमें बदलाव आएगा। जिस दिशा में आप प्रयत्न कर रहे हैं, उसे जारी रखने की कोशिश करें। करियर : काम में बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। काम से संबंधित नई बातों को किस प्रकार से अपनाना है, ये बात समझ आएगी। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातों को बदलने के लिए खुद में बदलाव करने की कोशिश करें। हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए खानपान पर ठीक से ध्यान दें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3 वृषभ – KNIGHT OF PENTACLES व्यक्तिगत बातों को गोपनीय रखें। आपकी बातों के कारण गलतफहमी हो सकती है। काम करते समय पूरी एकाग्रता बनाए रखें। जब तक परिस्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक अनुमान लगाकर निर्णय लेने की हड़बड़ी न करें। परिस्थिति सुलझने में वक्त लगेगा। करियर : काम से संबंधित गलतियों में तुरंत सुधार करना होगा। लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए दोनों पक्षों को मिलकर प्रयत्न करने की आवश्यकता है। हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार जीवन शैली में बदलाव करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 1 मिथुन – FIVE OF PENTACLES निराशा का प्रभाव बना रहेगा। इसलिए चिंता न करते हुए अपने काम पर ध्यान दें। जिन बातों पर काम करना चाहते हैं, उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कोशिश करें। पैसों की कमी बनी रहेगी। काम आगे बढ़ाने के लिए मदद मिल सकती है। करियर : किसी भी काम को भागीदारी में न किया जाए, इस बात का ध्यान रखें। लव : बड़े निर्णय को अमल में लाने के लिए परिवार और पार्टनर का साथ मिलेगा। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 कर्क – SEVEN OF PENTACLES जिन बातों में आपने संयम रखा है, उनमें अचानक से प्रगति आएगी। फिलहाल किसी भी व्यक्ति के सामने व्यक्तिगत चर्चा न करें। लोगों की बातों के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जिन लोगों के साथ सकारात्मकता महसूस होती है, केवल उनके साथ वक्त बिताएं। करियर : काम से संबंधित उतार-चढ़ाव का असर काम की क्वालिटी पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। लव : रिलेशनशिप होने के बाद भी चिंता रह सकती है। हेल्थ : पेट दर्द की परेशानी रहेगी, जो दिन के अंत तक दूर होगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2 सिंह – SIX OF SWORDS काम की गति को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है, इस बात पर ध्यान देना होगा। भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए आगे बढ़ना होगा। एक बार तय किए गए निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें। लोगों के स्वभाव को ठीक से समझने की कोशिश करें। सही संगत का चुनाव करना होगा। करियर : काम से संबंधित जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनको बदलने के लिए अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लव : पार्टनर परेशानी में आपका साथ देंगे। हेल्थ : सेहत से संबंधित समस्या होने की संभावना है। सतर्कता रखनी होगी। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 8 कन्या – NINE OF PENTACLES वक्त और पैसे का सही तरीके से उपयोग करना होगा। लोगों का साथ एक हद तक ही प्राप्त हो सकता है, खुद पर भरोसा रखें। अपने विचारों को वास्तविकता का रूप देने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। इसलिए अन्य लोगों पर जरूरत से अधिक निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। काम से जुड़ी किसी भी बात में समझौता न हो, इस बात पर गौर करते रहें। करियर : स्वभाव में बढ़ रही नकारात्मकता का असर काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। लव : आप केवल अपनी बातों को महत्व देते नजर आएंगे, इस कारण पार्टनर की नाराजगी बनी रहेगी। हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए सही उपचार प्राप्त होगा। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 6 तुला – JUSTICE नियम-कायदे से संबंधित परेशानी के कारण पारिवारिक वातावरण बिगड़ने की संभावना है। आपको अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गलतियों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जो काम करने के लिए आप सक्षम नहीं हैं, ऐसे काम को आगे बढ़ाने में परिवार के लोगों की मदद लेनी होगी। अपनी क्षमता से अधिक रिस्क न लें। करियर : करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव आपकी गलतियों के कारण हैं, इस बात को समझना जरूरी है। लव : पार्टनर के लिए बढ़ रही नाराजगी का कारण जानकर उसे दूर करने की कोशिश करें। हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 वृश्चिक – TWO OF SWORDS परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, आपको अपना कर्तव्य निभाने पर ध्यान देना होगा। जब तक आप जीवन में डिसिप्लिन नहीं बनाएंगे, तब तक किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त होना कठिन लगेगा। सकारात्मकता के साथ काम करते रहेंगे तो बेहतर रहेगा। करियर : काम से संबंधित किसी भी बात को नजरअंदाज न किया जाए, इस बात का ध्यान रखें। लव : पार्टनर से मिल रही सूचनाओं पर ध्यान दें। हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 धनु – THE MAGICIAN आज कठिनाइयों से सामना हो सकता है, इस कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। नकारात्मकता से बचें। अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न जारी रखें। लोगों के बीच अपनी छवि सुधारने के लिए प्रयत्न करें। करियर : काम से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद लें। लव : पार्टनर से पारदर्शिता बनाए रखें। खुलकर बात न करने से विवाद हो सकता है। हेल्थ : पेट दर्द हो सकता है। इसे ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 9 मकर – THE WORLD अपने अनुभव का अवलोकन करते हुए खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। अपने प्रयत्नों के जरिए ज्ञान का विस्तार करना होगा। जो बातें आपके मुख्य उद्देश्य से जुड़ी हैं, केवल उन पर ध्यान देते रहें। अन्य बातों में अटकने से वक्त जाया होगा। बड़े टारगेट हासिल करने के लिए विचारों में स्पष्टता रखें। करियर : काम की गति तेज करना आपके लिए आवश्यक है। काम से संबंधित डिसिप्लिन बनाए रखने की कोशिश करते रहें। लव : पार्टनर और आपके बीच हो रहे विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। हेल्थ : गलत खान-पान के कारण सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी होगा। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 4 कुंभ – NINE OF WANDS जिस काम की जिम्मेदारी आपने स्वीकार की है, उसे तय वक्त के अनुसार पूरा करना जरूरी है। जिन लोगों से कटु अनुभव प्राप्त हुए हैं, वह लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे। आपको अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखना जरूरी होगा। किसी भी काम में खुद को कमजोर न बनने दें। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। करियर : कठिन काम पूरा करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। काम की वजह से व्यस्तता रहेगी। लव : पार्टनर की बातों का गलत मतलब न निकालें, वर्ना विवाद हो सकता है। हेल्थ : माइग्रेन हो सकता है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 2 मीन – QUEEN OF CUPS पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करें। निराशा से बचें, बेकार की बातों पर पैसा खर्च हो सकता है। अपने आर्थिक पक्ष पर बारीकी से ध्यान दें, काम में सुधार करने की कोशिश करनी होगी। करियर : अपने काम की तुलना दूसरों के साथ न करें। खुद को और बेहतर किस प्रकार से बनाया जा सकता है, इस बात पर ध्यान दें। लव : जो व्यक्ति आपके लिए सही नहीं है, ऐसे व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है। सतर्कता रखनी होगी। हेल्थ : बीपी और शुगर से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7