छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सली मार गिराए:दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, सुबह से रुक-रुककर हो रही फायरिंग; रात से चल रहा सर्च ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर मंगलवार (3 सितंबर) को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया। सुबह 6 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है। दंतेवाड़ा जिले के SP गौरव राय ने दैनिक भास्कर को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे पुरंगेल, लोहा गांव की तरफ बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG और CRPF के जवानों को रात में सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। जवानों ने पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों को घेरा
राय ने बताया कि जवान जब नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे तो नक्सलियों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। सुबह से ही दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। इलाके में अभी भी फायरिंग चल रही है। नक्सलियों ने जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. 18 जुलाई को तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में नक्सली ढेर छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर शुक्रवार सुबह तेलंगाना ग्रेहाउंड फोर्स की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के इल्मीडी के जंगल में घुसी ग्रेहाउंड फोर्स ने नक्सलियों की एक बड़ी टीम को घेर रखा है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया है। यहां पढ़िए पूरी खबर.. 2. 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सली मारे गए छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है। यहां पढ़िए पूरी खबर.. 3. 2 जुलाई को मुठभेड़ से लौट रहे जवानों पर IED ब्लास्ट से हमला छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए पांचों माओवादी के शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं। एनकाउंटर के बाद बुधवार को लौट रहे जवानों को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर फिर निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि सारे जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है। यहां पढ़िए पूरी खबर…